Athrav – Online News Portal
हरियाणा

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई को  ड्यूटी का सही ढ़ंग से पालन न करने पर किया निलंबित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने आज करनाल में हरियाणा बिजली वितरण निगम के जेई द्वारा उसकी ड्यूटी का सही ढ़ंग से पालन न करने पर उसको निलंबित करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री आज करनाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।शिक्षा मंत्री ने आज करनाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोगों की शिकायतें सुनी। उनको करनाल जिला के गांव अमुपुर के राजेन्द्र दीक्षित की शिकायत की सुनवाई करते हुए पाया कि बिजली निगम के जेई ने चैकिंग के बाद राजेंद्र के खिलाफ गलत केस दर्ज करवाया है।



शिक्षा मंत्री ने इस मामले में जेई की गलती मिलने पर जेई के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय से संबंधित एनओसी जारी करने के मामले में शिकायत पर सुनवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे कार्यों के लिए अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।इसी प्रकार, गांव मातावली गामड़ी निवासी राजेन्द्र को चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एक शिकायत में शिक्षा मंत्री ने निर्देश जारी किए कि विभाग पीडि़त व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच रोहतक मेडिकल कॉलेज से शीघ्र करवाए और शिकायतकर्ता के आने-जाने की व्यवस्था भी विभाग द्वारा अपने स्तर पर वहन की जाए।बैठक में नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, असंध के विधायक शमशेर सिंह गोगी, जिला प्रशासन के अधिकारी व शिकायत निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद थे।
 

Related posts

बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों के साथ विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर की समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha

गुरुग्राम और फरीदाबाद में लगेंगे हरित कोयला प्लांट, 500-500 करोड़ रुपये की आएगी लागत-सीएम , मनोहर

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत,आईजी करनाल रेंज ममता सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगी सम्मानित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!