Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :सीएम मनोहर लाल ने विधायक नयन पाल रावत की बहन के निधन पर शोक प्रकट कर परिवार को दी सांत्वना

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को पृथला के विधायक एवं हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन नयनपाल रावत के सेक्टर-15 स्थित निवास पर पहुंच कर उनकी बड़ी बहन सन्तोष देवी के निधन पर शोक प्रकट किया।  विधायक नयनपाल रावत की बहन संतोष देवी का दो सितम्बर को असमायिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस दौरान विधायक नयनपाल रावत के पिता सूरजपाल, माता वीरवती, 

बेटे विक्रांत, भाई यशपाल रावत , जीजा चरण सिंह गौड़ सहित अन्य परिवारजनों से भी मुलाकात की।इस दौरान परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा, डीसी विक्रम, डीसीपी मुकेश मल्होत्रा, मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ, दिगंबर चौधरी, रामनिवास तंवर, 

सुखबीर सिंह लाला, डॉ सतीश कुमार, डॉ संजय रावत, मोती लाल, दुर्गपाल रावत, लक्ष्मण तंवर, ज्ञान कौशिक, गजेंद्र रावत, बिजेंदर तेवतिया पाल पंच, जगदीश तेवतिया , हुकुम चौधरी, निखिल बिसला, रमेश सरपंच जवा, हरकेश तेवतिया, अशोक अरोड़ा, अमित गावा, अनीश खान, दिगंबर, अशोक कुमार सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद: ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की टीम ने आज मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी को धर दबोचा, अपराधी के पैर में लगी है गोली।

Ajit Sinha

दहेज़ लोभियों ने एक और नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी, परिजनों ने किया रोड जाम,की नारेबाजी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनएसयूआई के छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई छात्रों को हिरासत में लिया, छात्रों के हितों की मांगों, प्रदर्शन कर रहे थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x