Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मामूली कहासुनी लेकर हुए विवाद में चाचा -भतीजे को चाकुओं से गोदा, भतीजे की मौत,चाचा की हालत गंभीर, केस दर्ज।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दनकौर क्षेत्र के बिलासपुर कस्बे में बीती रात मामूली कहासुनी पर हुई मारपीट के बाद पांच लोगों ने एक शख्स और उसके चाचा की चाकू गोद डाला। उन्हे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद बिलासपुर में तनाव व्याप्त है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि बाकि आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

ये तस्वीर है मृतक गुड्डू उर्फ राहुल की जो दनकौर के कस्बे बिलासपुर में रहने वाला है। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी जोन-3 विशाल पांडे ने बताया कि गुड्डू उर्फ राहुल के चाचा राज सिंह के साथ कमल और अन्य लोगों ने कुछ दिन पूर्व गाली-गलौज की थी। इस बात को लेकर देर रात गुड्डू और उसके चाचा कमल के घर पर बात करने गए थे । बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कमल, विपिन, सचिन, सनी तथा रोहित ने गुड्डू और उसके चाचा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। जबकि गुड्डू के चाचा कमल की हालत गंभीर बनी हुई है। हत्या की घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दनकौर में देर रात जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत करवाया। विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर थाना दनकौर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है बाकी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related posts

डेटिंग ऐप से बुलाकर लूटने वाले 4 आरोपित पकड़े गए, डायमंड और गोल्ड बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक शख्स के ऊपर कातिलाना हमला कर भाग रहे 3 में से दो बदमाशों को ईआरवी 179 पर तैनात जवानों धर दबोचा।

Ajit Sinha

।फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड के गेट न. 21 पर मंगलवार की रात को मचा हड़कम, प्रधान बिंदे और सुरक्षा गार्ड ने एक लड़के को बचाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x