Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने ग्रीन फील्ड में बिल्डरों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माणों की जांच संबंधित कनिष्ठ अभियंता को सौपा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग की लापरवाही के चलते ग्रीन फील्ड कॉलोनी में मनमानी तौर तरीके से बिल्डर एंव अन्य लोग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ऊपर धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए रहे हैं,इनमें कोई न कोई बन रहे वैध फ्लैटों में चोरी छिपे एक्स्ट्रा कवरेज करके धड़ल्ले से अवैध निर्माण किए जा रहे हैं, ताकि खरीदारों को बिल्डर लोग दोनों हाथों से जमकर लूट सकें, मामला यही नहीं ठहरता, लोग अवैध रूप से ग्रीन फील्ड के मुख्य सड़क के किनारे लगे रेहड़ी -पटरियों पर दुकानें लगवा कर, उनसे हजारों प्रतिमाह धड़ल्ले से वसूले रहे हैं, इसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा हैं। ये खबर बीते 18 दिसंबर -2023 को “अथर्व न्यूज़” ने प्रकाशित की थी जिस पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र शर्मा ने अमल करते हुए सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता को मौका देख कर व कमियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संभवत आज या कल में ये कार्रवाई शुरू हो जाएगी।   

बिल्डरों का ये हाल तब हैं जब हरियाणा सरकार ने चौथी मंजिल पर बीते एक साल  से पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाई हुई हैं। इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध निर्माण व 4 मंजिल में एक्स्ट्रा कवरेज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी लोग शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ऊपर अवैध निर्माण के कार्य चल रहे हैं, और 4 मंजिलों में एक्स्ट्रा कवरेज अवैध रूप से किए जा रहे हैं, इस खबर को “अथर्व न्यूज़” के बीते 18 दिसंबर -2023 को उजागर किया था। अब इस मामले में  डीटीपी इंफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने मंगलवार को सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता को मौका देखकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। बिल्डिंगों में गलत पाए जाने पर किसी भी सूरत में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।   

खबर के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लाट नंबर -651 बी, के नीचे पहले से बनी हुई शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के ऊपर बड़ी तेजी के साथ नया निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा हैं, पर किसी प्रकार की जांच पड़ताल और कार्रवाई करने वाला कोई नहीं हैं। इसके अतिरिक्त निर्माणधीन बिल्डिंग, प्लाट नंबर- 1744, 1733, बी -269 के पिछले हिस्सों में एक्स्ट्रा कवरेज करके, उसमें अवैध रूप से टॉयलेट व बाथरूम बनाई हुई हैं, जो फ्लैट्स खरीदारों को धोखे से बेचकर उनसे लाखों रूपए लूट सकें। ये भी जांच पड़ताल करने वाला कोई नहीं हैं,कार्रवाई करना तो बहुत दूर की बात हैं।

फिलहाल इन सभी के फोटो और प्लाटों के नंबर डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा को व्हाट्सएप पर भेज दी गई थी, अब इस खबर पर डीटीपी एनफोर्समेंट राजेंद्र शर्मा ने सम्बंधित कनिष्ठ अभियंता को मौका देख कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। और कहा है कि निर्दोष ग्राहकों से धोखे से किए जा रहे लूट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे “अथर्व न्यूज़” की नजर बनी रहेगी।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश में एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूरी- डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

जब पंजाब पुलिस की महिला पुलिस ने सूरजकुंड मेले की बड़ी चौपाल पर गाई “दमादम मस्त कलंदर” के गाने -लाइव वीडियो सुने

Ajit Sinha

फरीदाबाद : लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है. इसमें 24 घण्टे चुनाव के सम्बंध में शिकायत कर सकते हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x