Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद तहसील का किया औचक निरीक्षण


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि तहसील कार्यालय में पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लोगों के कार्य करना सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और न ही किसी नागरिक को परेशानी आने दी जाए। अगर किसी अधिकारी और कर्मचारी की शिकायत सामने आई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी विक्रम सिंह ने आज बुधवार को सेक्टर-12 स्थित फरीदाबाद तहसील व अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीसी विक्रम सिंह ने फरीदाबाद तहसील में हो रही रजिस्ट्रियों तथा अन्य कामकाज की बारीकी से जांच की।उन्होंने समीक्षा करके संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशा- निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का जल्द से जल्द फायदा पहुंचाना अधिकारियों व कर्मचारियों का अहम और प्रथम लक्ष्य है। इसलिए सरकार की योजनाओं को लेकर जितने भी काउंटर बनाए गए हैं। उन काउंटरों पर कर्मचारियों को निर्धारित समयावधि में बैठकर लोगों के कार्यों को तुरंत पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। किसी भी नागरिक को परेशानी और दिक्कत नहीं आने चाहिए। इस मामले में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। तहसील परिसर की साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने, शौचालयों को साफ करा कर उपयोग के लिए बनाने का निर्देश दिया। जन सामान्य के लिए तहसील को सुविधाजनक बनाए जाने, पेयजल, सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कराने व जनसामान्य को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने अधिकारियों को निर्देश दिए।

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी डीसीपी आस्था मोदी ने चैन स्नैचर को पकड़वाने वाली ग्रीन फील्ड कालोनी के दो बहादुर महिलाओं को दिया एक लाख का ईनाम।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 23 से 25 दिसंबर को होगा गुर्जर महोत्सव

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फिर से “महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा”की अवधि एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी हैं-आदेश पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x