Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन वीडियो

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा मशहूर सिंगर सपना चौधरी के डांस का यह वीडियो, करोड़ों दर्शकों ने देखा

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस का एक वीडियो इन दिनों तहलका मचा रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हरियाणवी गाने ‘गजबन’ पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं. जबरदस्त म्यूजिक और खूबसूरत डांस वाले सपना के इस वीडियो को यू-ट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है. सपना की फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि उनके गाने रिलीज के साथ ही हिट हो जाते हैं.

सपना चौधरी के स्टेज शो के दौरान लाखों की भीड़ का आना भी आम बात है. अपनी अदाओं और डांस के कारण दुनिया भर में नाम कमा चुकीं सपना चौधरी बिग बॉस के 11वें सीजन में भी खूब धमाल मचा चुकी हैं.
सपना चौधरी के इस गाने को हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी (Vishvajeet Choudhary) ने गाया है. गाने के बोल लिखे हैं मुकेज जाजी ने और संगीत दिया है अमन जाजी ने.

Related posts

समाज से ड्रग्स के खतरे को खत्म करने के दिशा में लगातार की जा रही कार्रवाई और बैठके।

Ajit Sinha

नोरा फतेही ने स्टेज पर किया धमाकेदार डांस, दिलबर गर्ल के वीडियो ने मचाई धूम, खूब देख रहे हैं लोग।

Ajit Sinha

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की.

Ajit Sinha
error: Content is protected !!