Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक करोड़ 20 लाख कीमत का गांजा के साथ 2 तस्कर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की व्दारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नॉलेज पार्क थाना पुलिस और स्वाट टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब 1 करोड़ 20 लाख कीमत का 536  किलो से ज्यादा का गांजा बरामद किया. ये गांजा एनसीआर में सप्लाई करने के लिए ट्रक में छुपा कर उडीसा से लाया गया. पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ बैठे दो गांजा तस्करों का नाम रतनलाल और सदाशिव मिश्रा है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही बीटा 2 पुलिस ने 500 किलो गांजा बरामद किया था। उस दौरान इस गैंग के मास्टरमाइंड रतन लाल का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतनलाल उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने वाला है। 

कोतवाली नॉलेज पार्क थाना पुलिस और स्वाट टीम के ज्वाइंट ऑपरेशन सेक्टर 150 के पास चेकिंग के दौरान एक कंटेनर इनको आती हुई दिखाई दिया । जब गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो पुलिस ने पाया कि वो खाली है लेकिन जब उसकी सही तरीके से तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में बोरों में गांजा भरा हुआ था। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से 539 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया। इस गांजे की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह गांजा छोटे छोटे पैकेट में बेचा जाना था। दिल्ली एनसीआर के अलावा लुधियाना और महाराष्ट्र में भी इस गांजे की सप्लाई की जाती थी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि रतनलाल इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड है। जबकि उसके साथ पकड़ा गया आरोपी इस गांजे को लेकर उड़ीसा से आया था। यह लोग उड़ीसा से गांजे को लेकर दिल्ली एनसीआर, लुधियाना और महाराष्ट्र में सप्लाई किया करते थे। लेकिन गौतमबुद्ध नगर पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। उसी कड़ी में इन लोगों को पकड़ लिया गया।

Related posts

फरीदाबाद: पत्नी ने प्रेमी और उसके 3 साथियों संग मिलकर अपने प्रॉपर्टी डीलर पति की हत्या की, पहले लाश को बैड में छुपाया,नाले में फेंका     

Ajit Sinha

डबल ओटीपी/ ड्यूल ऑथेंटिकेशन पहल पर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक, डिजिटल अरेस्ट पर लगेगा प्रभावी अंकुश।

Ajit Sinha

11 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन के आह्वान के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x