Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आर सी मिश्रा ने पहुंचे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. आर सी मिश्रा ने पंचकूला सेक्टर 23 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान का दौरा कर भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विजिट के दौरान उन्होंने संस्थान के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए इस बारे में निगम के अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उनके साथ मुख्य अभियंता, संजय महाजन सहित निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि संस्थान का फर्नीचर जल्द से जल्द मंगवाया जाए, ताकि भवन को जल्द से जल्द चालू कर संबंधित विभाग को सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से पास आउट होने के बाद युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने बताया कि 10.42 एकड़ में फैला यह संस्थान लगभग 95 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

Related posts

पिंजौर में 100 एकड़ में जल्द बनेगी फिल्म सिटी –नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हल्का पटवारी व निजी सहायक रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x