Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आसमान से बरसती धूप में आग का गोला बने अरावली पहाड़ों के पत्थरों के गोद में बसे 200 तंबुओं को तोडा, लोगों को धूप में जलने के लिए छोड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम की टीम ने आज बुधवार को जमाई कॉलोनी में 7 अर्थमूवर मशीनों की मदद से लगभग 200 तंबुओं को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। 200 तम्बुओं तोड़ने से लगभग 200 गरीब परिवार के लोग आसमान से बरसती हुई धुप में जलने को मजबूर हो गए। 7 अर्थमूवर मशीनों को बरसाते हुए बेरहम निगम अधिकारियों को जरा भी रहम तंबुओं में रह रहे परिवार के लोगों पर नहीं आई। यहां के जमाई कॉलोनी में अगले तीन दिनों तक तोड़फोड़ की कार्रवाई चलेगी। आज बुधवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई का पहला दिन था। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई बृस्पतिवार और शुक्रवार को भी चलेगी। बेघर हुए लोग अब कहां रहेंगे, कहा खाना बनाएंगे, कहा खाना खाएंगे, और पीने -जरूरत के लिए पानी कहां से लाएंगे,इन सभी को एक साथ में जोड़ने में गरीब परिवार के लोगों के पसीने छूट जाएंगे। कैसे पेट अपना अपने परिवार के सदस्यों के पेट भऱेंगे। एक छत के नीचे आसानी से ऐसे लोग जल्दी जोड़ नहीं पाएंगे। गरीब परिवार के लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल पैदा हो गई है।

सवाल है कि संबंधित विभाग के लोग सबसे पहले इन्हें बसने क्यों देते हैं। जब लोग बस जाते है, तो उसे उजाड़ने के लिए आ जाते है। जब तोड़ने आते हैं, तो उससे पहले ऐसे लोगों को टेम्परोरी बेस पर ठहराने,और खाने -पीने की व्यवस्था क्यों नहीं करते, क्या अधिकारियों में मानवता खत्म सी हो गई है, क्या एनआईटी नगर निगम के अधिकारी इतना कठोर इंसान होते है। फरीदाबाद के जमाई कॉलोनी में जिन लोगों को उजारा गया है। असल में वह आसमान से बरसती हुई कड़ाके की धुप में आग का गोला बने अरावली पहाड़ के पत्थरों के गोद में रह कर अपना जीवन यापन कर रहे थे, जिन्हें निगम के साथ मिलकर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बुरी तरह से उजाड़ दिया। निगम एसडीओ सुरेंद्र हूडा ने कहा कि आज जमाई कॉलोनी में लगभग 200 तंबुओं को 7 अर्थमूवर मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया है, यहां पर कल बृस्पतिवार और शुक्रवार को भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएंगी। उनका कहना है कि ये भूमि फारेस्ट विभाग की है। अब यहां पर पेड़ -पौधे लगाएं जाएंगे। आज की तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है।

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी)  के आजाद भड़ाना बने हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी वेल्फेयर मार्किट एसोसिएशन ने जेएमडी ग्राउंड में बारिश भरने पर किया एतराज तो, यूआईसी ने तुरंत हटाया पानी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव अगले वर्ष इंटरनेशनल स्तर का होगा, समापन- राजेश नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x