Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला की सर पर हमला करके सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटने के मामले में 1 नाबालिक सहित 4 लूटेरे पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
महिला की सिर पर हमला करके सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटने के मामले में अपराध शाखा, सेक्टर -17, गुरुग्राम की टीम ने आज बुधवार को 1 नाबालिक सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से लूटी हुई मोबाइल फोन को बरामद किया है। ये वारदात को 25 -26 की मध्य रात्रि को उस समय अंजाम दिया जब पीड़ित महिला ड्यूटी से घर लौट रही थी। इस मामले में थाना सिविल लाइन्स, गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम में गत  27 जून 2026 को मुकदमा संख्या 148, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अंकित किया गया था। मुकदमा में पीड़िता/शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम को ब्यान किया कि दिनांक 25/26 जून 2026 की मध्य रात्रि समय करीब 12:15 बजे जब वह अपनी ड्यूटी समाप्त करके घर लौट रही थी और सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित बांध रोड के पास पहुंची, तभी पीछे से आए तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसके सिर पर हमला करके उसे  गिरा दिया। उसके बाद उन व्यक्तियों ने उसके गले से चेन, लॉकेट तथा उसका मोबाईल फोन लूट लिया। हमले में घायल होने के कारण वह बेहोश हो गई, जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनका कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम की टीम द्वारा विभिन्न तकनीकी एवं मानवीय स्रोतों की सहायता से गहन जांच की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने कल दिनांक 30.06.2026 को ऑटो स्टैंड, पुलिस लाईन्स, गुरुग्राम के पास से लूट करने की वारदात को अंजाम देने वाले 1 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपितों को काबू किया, जिनकी पहचान 1. अजीत निवासी गांव मीतेपुर, जिला मैनपुरी (उत्तर-प्रदेश), 2. वीरपाल उर्फ सतीश निवासी गांव भूपका, जिला जालौन (उत्तर-प्रदेश) व 3. सौरभ निवासी गांव कुरा, जिला आगरा (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।उनका कहना है कि आरोपितों से प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात कि उक्त आरोपित अजीत कार डिटेलिंग का, आरोपित वीरपाल वेटर का तथा सौरभ साफ-सफाई का काम करते है और इन सभी की उम्र 18  वर्ष है। ये सभी व इनका नाबालिक साथी राजीव नगर, गुरुग्राम में आसपास रहते है, जिसके कारण ये सभी एक-दूसरे को आपस में जानते है। इन्होंने लूट करने के उद्देश्य से योजना बनाई और लूट करने के लिए आरोपित  सौरभ अपने पी.जी. मालिक से स्कूटी मांगकर लाया, जिस स्कूटी पर सवार होकर इन्होंने राह चलती महिला को अकेला देखकर उसके साथ लूट करने की वारदात को अंजाम दिया।उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा आरोपितों के कब्जा से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया है तथा मामले में अन्य तथ्यों, संभावित आपराधिक गतिविधियों एवं शेष लूटे गए सामान की बरामदगी के संबंध में थाना सिविल लाइंस, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा गहनता से आगामी जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए उपरोक्त तीनों आरोपितों  को न्यायालय में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे गहनता से पूछताछ करके मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों, शेष लूटे गए सामान की बरामदगी तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। वहीं, नाबालिग बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड (J.J. Board) के समक्ष पेश करके किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। गुरुग्राम पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related posts

बीती रात दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, झगड़े में चले लाठी -डंडे , ईंट- पत्थर और चली कई राउंड गोलियां, टूटी 6 गाड़ियां।

Ajit Sinha

पालम विहार वासियों की बिजली समस्या के समाधान हेतु अगले 2-3 दिन लगाया जाएगा विशेष शिविर:डीसी

Ajit Sinha

पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गौकशी करने वाले बदमाश के पैर में गोली लगने घायल, एक फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x