Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

आपसी कहासुनी में 42 वर्षीय व्यक्ति का कार में घसीट कर अपहरण कर उसकी हत्या करने के मामले में 2 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
आपसी कहासुनी के चलते रंजिशन एक व्यक्ति को कार में अपहरण करके ले गए, और उसकी गला दबा कर हत्या कर दी, और उसके शव को पुलिस चौकी दुलीना, थाना सदर झज्जर के क्षेत्र में फेंक दिया जहां पुलिस ने बरामद किया है। मरने वाले व्यक्ति का नाम राम शरण है जोकि किराए के मकान में रहता था। इस मामले में थाना सेक्टर -7 , आईएमटी मानेसर , गुरुग्राम में अपहरण व हत्या सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। ये सनसनीखेज वारदात गत 14 मई 2026 की रात की बताई गई है। इस मामले में शामिल दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है , जिनके नाम नीरज उर्फ़ निरु और संदीप है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार को बरामद कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में एक शिकायत के माध्यम से बताया कि उसने ढाणी शंकर बास कुशला, गुरुग्राम में एक बिल्डिंग ले रखी है जिसमें एक कमरे में रामशरण तथा एक अन्य कमरे में नीरू व संदीप नामक व्यक्ति रहते हैं। गत 14.05.2026 की शाम को नीरू व रामशरण का आपस में झगड़ा हो गया था जिनको इन्होंने शांत कर दिया था। जिसके बाद रात के समय नीरू व संदीप रामशरण को घसीटकर संदीप की कार में डालकर किडनैप करके ले गए तथा रामशरण अभी तक वापस नहीं आया है। शिकायत पर थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। इस मामले में कार्रवाई के दौरान अपहर्ता रामशरण (उम्र-42 वर्ष) निवासी नीमराना (राजस्थान) का शव पुलिस चौकी दुलीना थाना सदर झज्जर के क्षेत्र में मिला। जिसके संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित किया गया तथा उपरोक्त मुकदमा में हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी गई। थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आज शनिवार को 02 आरोपियों को नजदीक केएमपी एक्सप्रेस वे, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम संदीप (उम्र-36 वर्ष) निवासी गाँव अचीना ताल जिला चरखी दादरी (हरियाणा) व नीरज उर्फ नीरू (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव मसवासी कोटकासिम (राजस्थान) है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी संदीप व नीरज उर्फ नीरू SND मारुति कंपनी में नौकरी करते हैं। आरोपियों तथा मृतक का दिनांक 14.05.2026 को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था जिसकी रंजिश रखते हुए दिनांक 14.05.2026 की रात को आरोपी, मृतक को अपनी कार में डालकर ले गए तथा गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को रास्ते में फेंक दिया। मृतक रामशरण आईएमटी मानेसर में एक कंपनी में नौकरी करता था। आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई कार बरामद की गई है। आगामी कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

संपत्ति को लेकर हुए विवाद से नाराज कलयुगी बेटे पिता को सिर में मारी गोली, पिता की हालत क्रिटिकल, बेटा फरार

Ajit Sinha

शनिवार को भी खुले रहेंगे डीएचबीवीएन के कैश काउंटर, 25 मार्च तक बिल जमा करने पर नहीं लगेगा सरचार्ज।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने “ऑपरेशन मासूम” के तहत 162 मुकदमें दर्ज कर 95 लोगों को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x