Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

बिल्डर, उसकी बेटी और उसके सहेलियों के संग वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित क्लब में मारपीट मामले में क्लब मालिक का बेटा सहित दो पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद में वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित एक क्लब जन्मदिन पार्टी के दौरान एक बिल्डर व उसकी बेटी और उसके सहेलियों के साथ लात -घूसों से मारपीट करने के मामले में थाना बीपीटीपी, फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं जिनमें एक क्लब मालिक का बेटा शामिल है।  पकड़े गए दोनों आरोपितों के नाम रिशित (25) निवासी सेक्टर-21 और ध्रुव निवासी NIT 2, फरीदाबाद है। मारपीट का ये मामला गत 26 मार्च 2026 की रात की बताई गई। इस मामले में एक एफआईआर थाना बीपीटीपी , फरीदाबाद में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज है। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर- 21 A ,फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने थाना बी.पी.टी.पी में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 26 मार्च को वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित एक क्लब में उसकी बेटी के जन्मदिन का कार्यक्रम था। जहां पर क्लब के मालिक के बेटे रिशित के दोस्त भी पार्टी कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान रिशित चितकारा , वैभव व अन्य 10/11 लडको ने गाना चलाने को लेकर उसकी बेटी व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। जब शिकायतकर्ता सूचना पर वहां पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जिस शिकायत पर थाना बी.पी.टी.पी फरीदाबाद में मारपीट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि घटनाक्रम के संबंध में थाना बी.पी.टी.पी, फरीदाबाद  की टीम ने 27 मार्च को रिशित (25) निवासी सेक्टर-21 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है वहीं 28 मार्च को ध्रुव निवासी NIT 2 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा घटनाक्रम के दौरान में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की गई थी। थाना की टीम अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है।

Related posts

मजदूरी मांगने पर कर्मचारी की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या करने वाला ठेकेदार 6 साल बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: प्ले स्कूलों का करवाए पंजीकरण अतिशीघ्र : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश ने तिलपत की पोप कॉलोनी में लाखों की लागत से बन रही नाली खड़ंजों के काम की प्रगति देखी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x