Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक डीसीएम ट्रक के खराब होने से लगा लम्बा जाम, पुलिस ट्रक को हटवा कर ट्रैफिक को सामान्य करने में जुटी-वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर महामाया से लेकर 14 एक कंट्रोल रूम तक जाम लगने से काम पर जाने के लिए निकले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. करीब तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जिसमे करीब एक घंटे से ज्यादा समय से लोग जाम में फंसे हुए है और जाम खुलने का इंतजार कर रहे है. ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि डीएनडी के लूप  पर एक डीसीएम ट्रक के खराब हो जाने के कारण यह समस्या आई है ट्रैफिक का डायवर्सन चिल्ला बॉर्डर की तरफ किया गया है जिस वजह से ये वाहनों की लम्बी कतार दिखाई दे रही है।

डीसीएम ट्रक को भी हटा कर ट्रैफिक को सामान्य करने का प्रयास पुलिस कर रही है. तस्वीरों में दिख रही ये वाहनों की लम्बी कतार, महामाया फ्लाईओवर से 14 एक कंट्रोल रूम तक  लगी हुई है। दरअसल ये जाम पिछले दो घंटे से लगा हुआ है, और ट्रैफिक रेग-रेग कर चल रहा है, जिस बजह से लोगों को घर व ऑफिस पहुंचने में इस जाम से जूझना पड़ रहा है। और जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। नोएडा के ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी का कहना है डीएनडी के लूप  पर एक डीसीएम ट्रक के खराब हो जाने के कारण यह समस्या सुबह से आ रही थी.  

डीसीपी का कहना है डीएनडी से दिल्ली जाने वाले ट्रैफिक का डायवर्सन चिल्ला बॉर्डर की तरफ किया गया, जिसके कारण वाहनों की कतार लग गई और ट्रैफिक स्लो चल रहा है. खराब डीसीएम को हाइड्रा की मदद से हटवा दिया गया था ट्रैफिक को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है.

Related posts

ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले युवक से मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने वाले शातिर बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

यमुना एक्सप्रेस- वे के वृंदावन कट से बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचने के लिए छह किलोमीटर का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेगा

Ajit Sinha

एनजीटी के आदेश पर डूब क्षेत्र में अवैध शिवम एंक्लेव पर चला प्राधिकरण का बुल्डोजर,डूब एरिया को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x