Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सर्दी के सितम में, गले को तर और जिस्म को गरम के लिए सार्वजनिक स्थान मयखाना खोलने वाले 115 लोग पर कार्रवाई।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: सर्दी के सितम में, गले को तर और जिस्म को गरम करने के लिए सूरज ढलते ही शहर में जगह-जगह लोग अपना-अपना मयखाना खोल लेते हैं। मयखानों की बढ़ती संख्या और लोगों को इन शराबियो से होने वाली परेशानियों और अपराध पर रोकथाम के लिये पुलिस ने अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थाना में 115 लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। यदि आरोपित दोबारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकड़े जाएंगे तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी।

थाने में बैठे लोगों को पुलिस ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह सार्वजनिक स्थान पर ही बोतल खोल कर पैग लगते हुए पकडा है.कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के सभी थाना क्षेत्रों के लिये विशेष अभियान चलाया गया, 115 लोगों हिरासत में लेने के बाद मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई गई है. असामाजिक तत्वों की शिकायत लोगों के द्वारा लगातार पुलिस को मिल रही थी कि शराब पीने के लिए शहर में जगह-जगह माडल शाप हैं। वहां पर बैठकर शराब पीने की बजाय शराबी शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह शराब पीने के लिए खड़े हो जाते हैं। सार्वजनिक स्थान पर ही बोतल खोल कर पैग बनने लगते हैं। बहुत से लोग अपनी कार को ही मयखाना बना लेते हैं।

शराब पीने के बाद गालियां देते हुए शोर शराबा करते हैं। कई बार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी करते हैं। इस कारण आसपास से गुजरने वाले लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। शराब पीने के बाद सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने के साथ ही बोतल भी फोड़ देते हैं। ऐसे आसामाजिक तत्वों के खिलाफ सभी थानो को अभियान चालाने के निर्देश दिए गए थे. पुलिस की धरपकड की कार्रवाई शुरू होते ही शराबियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देखकर बहुत से लोग भाग गए। कार्रवाई से बचने के लिए बहुतों ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया लेकिन पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई 115 सार्वजनिक स्थान पर ही बोतल खोल कर पैग लगाते हुए पकडे गए. पुलिस अधिकारियो का कहना है कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है यदि वह दोबारा पकड़े जाते हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:ईशानी ज्वैलर्स के मालिक को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

तकनीकी खराबी के कारण 45 मिनट बाधित रही एक्वा लाइन मेट्रो सेवा…

Ajit Sinha

“शिष्टाचार और कौशल प्रशिक्षण” का उद्घाटन और दो पुस्तिकाओं का अनावरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x