Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण ने गुरुग्राम कोर्ट परिसर में पेपर बैग बांटकर मनाया वर्ल्ड पेपर बैग दिवस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत नालसा के तत्वावधान में गुरुग्राम जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने विश्व पेपर बैग दिवस पर ज़िला शिक्षा विभाग के सहयोग  से ज़िला कोर्ट परिसर में पेपर बैग बांटकर लोगों को प्‍लास्टिक थैलियों की बजाय पेपर बैग का इस्‍तेमाल करने के प्रति जागरूक किया।

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के प्रवक्ता ने बताया कि बाजार में रोजमर्रा की ख़रीदारी में सिंगल यूज प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल होता है, लेकिन इन थैलियों की रीसाइकिल आसानी से नहीं हो पाती, जिसकी वजह से ये आज प्रदूषण की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। उन्होंने बताया कि देश में सिंगल यूज प्लास्टिक बैग्‍स को बैन को ध्यान में रखते हुए आज डीएलएसए गुरुग्राम द्वारा वर्ल्ड पेपर बैग दिवस पर आमजन में इसके प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कोर्ट परिसर में आने वाले लोगों को प्‍लास्टिक की थैलियों की बजाय पेपर बैग के इस्‍तेमाल के लिए प्रोत्‍साहित कर उन्हें पेपर बैग वितरित किए।

साथ उन्हें घर पर ही पेपर बैग बनाने का तरीका भी बताया गया। ये सभी पेपर बैग सरकारी स्कूल में चल रहे लीगल लिटरेसी क्लब के बच्चों द्वारा बनाए गए हैं। ब्लॉक वाइज़ पहला दूसरा और तृतीय स्थान पार आने वाले सभी बच्चों को सर्टिफ़िकेट भी दिए गए।

Related posts

अपने गुरुग्राम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया अतुल कटारिया चौक का निरीक्षण

Ajit Sinha

गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती हुई मांग व आपूर्ति को पूरा करने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रतिबद्ध है- डा. बलकार सिंह

Ajit Sinha

नूपुर शर्मा की जुबान काटकर जो लाएगा उसे एक करोड रुपये ईनाम दिया जाएगा, बोलने वाले के खिलाफ सेक्टर -37 थाने में केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x