Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अवैध संबंधों और दौलत के लालच में की गई थी धर्मपाल की हत्या, दो आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 24 फरवरी को मिले मृतक धर्मपाल उर्फ बीजू की हत्या अवैध संबंधों और दौलत के लालच में की गई थी. इस मामले का खुलासा करते हुए ग्रेटर नोएडा की ईकोटेक थाना-1 पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, इन दोनों ने धर्मपाल उर्फ बीजू को शराब पिलाने के बाद, शराब की बोतल से सिर पर वार कर बेहोश कर दिया था और फिर चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. शव को सरसों के खेत में फेक कर फरार हो गए थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, मृतक का मोबाइल फोन और टूटी हुई शराब की बोतल बरामद की है।

यह तस्वीर है मृतक धर्मपाल उर्फ बीजू की है, जो मुर्शिद गांव का रहने वाला वाला था और 17 फरवरी से लापता था.उसके भाई ने 21 फरवरी को इसकी गुमशुदगी थाना इकोटेक वन में दर्ज कराई थी.24 फरवरी को धर्मपाल का शव सिरसा गांव में मिलने के बाद मृतक के भाई ने गांव के रंजीत पर हत्या का शक जताते हुए 25 फरवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी.डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद मामले की पुलिस तफ्तीश कर रही थी। इस दौरान पता चला कि मृतक धर्मपाल के गांव की ही एक विधवा महिला से पहले काफी नजदीकी संबंध थे, लेकिन उसकी निकटता अब रंजीत से हो गई थी। उसके बावजूद भी धर्मपाल उस महिला के पास जाता था। महिला को मुआवजा भी मिला था। धर्मपाल के महिला के बार- बार पास आने की वजह से रंजीत को धर्मपाल पसंद नहीं था।

साथ ही उसे डर था कि महिला धर्मपाल को मुआवजे के पैसे न दे दे।रंजीत ने अपने एक दोस्त प्रशांत जो कि सिरसा में किराए पर रहता है उसके साथ मिलकर धर्मपाल को मारने की योजना बनाई ।रंजीत ने प्रशान्त से धर्मपाल को दावत में बुलाने के लिए कहा और धर्मपाल को दावत पर बुलाया। उसके बाद एक खेत में इन लोगों ने धर्मपाल को शराब पिलाने के बाद शराब की बोतल सिर में मार कर बेहोश कर दिया और फिर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी । हत्या कर इन्होंने धर्मपाल के शव को एक सरसों के खेत में छुपा दिया। पुलिस ने आरोपी रंजीत और प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है और इन लोगों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उनकी निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है ।

Related posts

रक्षा बंधन: पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रणाली का शुभारंभ किया

Ajit Sinha

आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति के कागजात, डिजिटल उपकरण, 10 लाख की नकदी, बैंक बैलेंस, 100 करोड़, कीअचल सम्पतियों की पहचान।

Ajit Sinha

तीन पीढ़ियों से एक मुस्लिम परिवार रामलीला में रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले तैयार कर निभा रहा है अपनी भागीदारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x