Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ पंचकूला हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:अवैध गतिविधियों पर सख्त शिकंजा, हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की वर्ष 2025 में रिकॉर्ड उपलब्धियां

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरों द्वारा अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा करते हुए वर्ष- 2025 में 1264 मुकदमे दर्ज करते हुए 1286 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस अवधि के दौरान प्रवर्तन ब्यूरो की टीम द्वारा प्रदेश मे मिट्टी /रेत/बजरी का अवैध खनन करने को लेकर 6898 स्थानो पर छापेमारी की गई और 2637 वाहनो को मौके पर जब्त किया गया । पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि वर्ष 2026 के लिए ब्यूरो का स्पष्ट दृष्टिकोण ‘स्मार्ट, सख्त और संवेदनशील प्रवर्तन’ पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो को तकनीक आधारित,परिणामोन्मुख और पूर्णतः जवाबदेह इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा , ताकि अवैध खनन, बिजली चोरी, अवैध शराब, जल चोरी और शहरी विकास सम्बन्धी अवैध गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार किया जा सके। वर्ष 2026 में राज्यभर में रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स, इंटर-डिपार्टमेंटल इंटेलिजेंस शेयरिंग और एकसाथ समन्वित कार्रवाई को और मजबूत किया जाएगा। श्री सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस का लक्ष्य केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून का भय और नियमों के प्रति सम्मान स्थापित कर एक सुरक्षित, अनुशासित और विकासोन्मुख हरियाणा का निर्माण करना है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अवैध खनन माफिया के खिलाफ अभियान
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में ब्यूरो द्वारा अवैध गतिविधियों विशेष कर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में वर्ष- 2025 में अवैध खनन वाले भू-माफियो पर 19.84 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमे 9.57 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया तथा बकाया जुर्माना वसूल करने की प्रक्रिया जारी है।
अवैध खनन मामलों में निरीक्षण, गिरफ्तारी और निस्तारण
अवैध गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य के लिए गठित किए गए स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो की टीम द्वारा वर्ष 2025 में खनन की 6898 साइटों का निरीक्षण किया गया। इस मामले में 1264 मामले दर्ज करते हुए 1286 लोगों की गिरफ्तारी करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें से 1122 एफआईआर का निस्तारण किया जा चुका है।
परिवहन विभाग से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई
हरियाणा राज्य एनफोर्समेंट ब्यूरों के प्रमुख नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि ब्यूरो द्वारा वर्ष-2025 में 6 विभागों के संबंधित अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए परिवहन विभाग के 18819 वाहनों की चैकिंग की गई जिनमें से 14111 वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों पर 57.47 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का जुर्माना लगाते हुए इन पर कार्यवाही की गई।
बिजली चोरी पर कड़ी कार्रवाई और रिकॉर्ड वसूली
इसके अलावा, ब्यूरो द्वारा वर्ष-2025 में बिजली निगम संबंधी अवैध गतिविधियों को लेकर 58 हजार 321 एफआईआर दर्ज की गई जिनमें से ब्यूरों द्वारा 61881( वर्ष-2024 की पेंडेसी मिलाकर) एफआईआर का निस्तारण किया गया। प्रदेश में बिजली चोरी संबंधी मामलों को लेकर ब्यूरों की टीम द्वारा वर्ष 2025 में 164 करोड़ 81 लाख रूपये से अधिक की राशि वसूली गई।
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व सिंचाई विभाग में प्रवर्तन
टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग संबंधी वर्ष-2025 में 867 अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान(डिमोलिशन ड्राइव) चलाए गए जिसके संदर्भ में 951 एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में ब्यूरों द्वारा 1403 लोगों की गिरफतारी की गई है। ब्यूरो द्वारा सिंचाई विभाग से संबंधी 2408 मामले दर्ज किए गए जिनमें से 2493 (वर्ष- 2024 की पेंडेंसी मिलाकर) का निस्तारण किया गया। ब्यूरो द्वारा इस संबंध में 33 लाख 34 हजार रूपये की राशि वसूली गई है।
शराब तस्करी के खिलाफ सघन अभियान
इसी प्रकार, ब्यूरो द्वारा शराब तस्करों पर कार्रवाई करते हुए वर्ष 2025 में 6725 साइटो का निरीक्षण किया गया। इस संबंध में ब्यूरो द्वारा 188 एफआईआर रजिस्टर की गई जिसमें से 322 (पिछले वर्ष की पेंडेंसी मिलाकर) एफआईआर का डिस्पोजल किया जा चुका है। इस मामले में 239 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई जबकि 33 वाहनों को सीज किया गया। एनफोर्समेंट ब्यूरो द्वारा वर्ष-2025 में 388 लीटर कच्ची शराब, 2905 लीटर लाहन, 9464 लीटर अंग्रेजी शराब, 21810 लीटर देसी शराब तथा 5886 लीटर बीयर की रिकवरी की गई।
जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी जारी रहेगा अभियान
विर्क ने कहा कि अवैध खनन करने वालो के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि वे अवैध खनन संबंधी जानकारी प्रवर्तन ब्यूरो को देना सुनिश्चित करें सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

अच्छी खबर: पलवल में कोरोना संक्रमित के 34 मरीजों में से 17 स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज : सिविल सर्जन

Ajit Sinha

दिल्ली -उत्तरप्रदेश बॉर्डर पर पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो  

Ajit Sinha

एसपी चंद्र मोहन ने थाना शहर पलवल के तत्कालीन एसएचओ घनश्याम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर किया तुरंत गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x