Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

डीजीपी जेल मोहम्मद अकिल ने आज लक्ष्मण सिंह सफाई कर्मचारी की पत्नी को दिया 50 लाख का चेक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक,जेल मोहम्मद अकिल ने कर्तव्य परायणता के दौरान एक दुर्घटना में जीवन गवांने वाले लक्ष्मण सिंह सफाई कर्मचारी की धर्मपत्नी श्रीमती मीना को आज दुर्घटना मृत्यु बीमा कवर के तहत 50 लाख रुपये की वितीय सहायता का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर अकिल ने परिजनों से आग्रह किया कि वे लक्ष्मण के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करे, यही दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पुलिस विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के तहत उन्हें सभी सुविधाए प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण को जेल विभाग में उनकी सेवाओं के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।

अकिल ने बताया कि अब तक जेल विभाग के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त तथा प्राकृतिक मृत्यु में जान गवाने वाले कर्मियों के 77 पारिवारिक सदस्यों को एचडीएफसी बैंक द्वारा 4.29 करोड रु दिए जा चुके है। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक, जेल, मोहम्मद अकिल, विपिन कुमार नोडल ऑफिसर एचडीएफसी व मृतक के अन्य परिजन भी उपस्थित थे।

Related posts

एसटीएफ ने साइप्रस से कुख्यात गैंगस्टर दिनेश उर्फ मिट्टू को सफलतापूर्वक भारत वापस डिपोर्ट कराकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने गुरुवार,देर शाम 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

लाइव वीडियो सुने: मास रेपिस्ट प्रज्वल रेवन्ना का बचाव कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी- अलका लांबा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x