Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गांव भूपानी में 4 अवैध कालोनियों में कई अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट विभाग ने आज दोपहर में गांव भूपानी में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 4 कालोनियों में एक बुल्डोजर की सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारीयों ने इस कार्रवाई को भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाने के एसएचओ अब्दुल सईद कर रहे थे।



डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नहरपार के गांव भूपानी में तक़रीबन 5 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 4 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें 7 निर्माणधीन मकानें व 40 डीपीसी बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की मदद से धवस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाने के एसएचओ अब्दुल सईद कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद :नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 के तहत शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने हेतु बैठक की

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी के प्लाट नंबर-932 में बनी बिल्डिंग में ग्राहक एक भी फ्लैटों को ना खरीदें, इसे डीटीपी ने सील कर दिया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में मरीज बन कर आए बदमाशों ने गला दबाकर महिला डॉक्टर को लूटा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!