Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

भारी बरसात के बावजूद 78 मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों ने कराया निशुल्क आंखों का टेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुबह से झमाझम बारिश के साथ ही लोक कल्याण समिति व इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में  पत्रकारों एवं उनके परिजनो के लिए आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 78 पत्रकारों व उनके परिजनों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। वरिष्ठ डॉक्टरों के पैनल ने सभी की आंखों की जांच आधुनिक मशीनों से की और हिदायत दी,कि कोरोना काल में घरों मे लगातार बंद रहने और ऑनलाइन कक्षाओं के चलते अब आवश्यक हो गया है,कि 9 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की आंखों का टेस्ट अवश्य कराना चाहिए। समिति के मुख्यालय सुचेता कृपलानी भवन,राउज एवेन्यू, आरटीओ में आयोजित शिविर में महासचिव सुश्री हरिता गुप्ता ने कहा,कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जुटे मीडियाकर्मियों ने दिन-रात एक करके अपना दायित्व निभाया, इसलिए हमारा भी दायित्व था,कि हमारी समिति भी उनका और उनके परिजनों के लिए निशुल्क आंखों की जांच करके उनके लिए छोटी सी सेवा करे।

सुश्री गुप्ता ने कहा,कि मैं धन्यवाद करती हूं,इम्वा का , जिनके अध्यक्ष राजीव निशाना ने अपनी एसोसिएशन की ओर से सहमति दी और आज यह कार्य संपन्न हुआ। उन्होंने कहा,कि मीडिया बंधुओ और उनके परिजनों के लिए हम समय समय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।शिविर में बच्चों, युवा, महिलाओं और बुजुर्गो ने भी बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.सीमा बहुगुणा ने कहा,कि आनलाईन काम करने के सिस्टम से सभी वर्ग के लोगों की आंखों पर काफी भार आ गया है, इसलिए जरूरी है कि समय समय पर आंखों की जांच कराई जाए। 9 साल के एक बालक की आंखों की जांच करते हुए डॉक्टर बहुगुणा ने कहा,कि इस बच्चे की आंखों में हुई भारी कमजोरी की वजह से दवा डालकर इसकी पूरी जांच की, जिसके बाद उन्होंने कहा, ज्यादा टीवी व मोबाइल देखने के कारण इस बच्चे की आंखों में तकलीफ शुरू हुई है,साथ ही उन्होंने हिदायत दी,कि बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखे,साथ ही समय समय उनकी आंखों की जांच अवश्य करवा लें। वही इम्मा अध्यक्ष राजीव निशाना ने  समिति का आभार प्रकट करते हुए कहा,कि लोक कल्याण समिति ने जिस तत्परता के साथ मीडियाकर्मियों व उनके परिजनों के आंखों की जांच कर नवजीवन प्रदान करने की जो पहल की है, उसके लिए इम्वा उनकी आभारी हैं।

Related posts

वीडियो सुने: दिल्ली ब्रेकिंग: पश्चिम बंगाल की स्थिति यह है “आगे घोर अंधेरा है, जब पहरेदार लुटेरा है-डॉ. सुधांशु द्रिवेदी

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने सोनिया, राहुल गांधी के घरों और कांग्रेस मुख्यालय को चारों तरफ से की घेरा बंदी- कांग्रेस

Ajit Sinha

एक हत्या के सनसनीखेज मामले में एक ही परिवार के 3 इनामी व 6 साल से फरार महिलाओं को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x