Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भूजल संरक्षण को लेकर उपायुक्त ने की अपील, धान की बजाय वैकल्पिक फसलें अपनाने पर किसानों को मिलेगी ₹8000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ योजना के तहत अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पानी की बचत व भूजल संरक्षण में योगदान दें। यह योजना कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, फरीदाबाद द्वारा चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य पानी की अत्यधिक खपत वाली धान की फसल की जगह कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत यदि किसान धान के स्थान पर ज्वार, मक्का, कपास, मूंग, तिल आदि फसलें बोते हैं या खेत को खाली छोड़ते हैं, तो उन्हें प्रति एकड़ ₹8000 की प्रोत्साहन राशि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि जिले के लिए 1000 एकड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए किसान पोर्टल fasal.haryana.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण उपरान्त विभाग द्वारा फसलों का भौतिक सत्यापन (वेरिफिकेशन) किया जाएगा। सत्यापन के पश्चात पात्र किसानों को सीधे बैंक खाते में ₹8000 प्रति एकड़ की राशि हस्तांतरित की जाएगी।डीसी ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक लाभ का ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत कृषि विकास का भी माध्यम है। इससे गिरते भूजल स्तर को स्थिर करने,किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Related posts

श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर फरीदाबाद में हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि पर्व का शुभारंभ धूमधाम से किया गया.

Ajit Sinha

तकनीकी सहायता देने के नाम पर यूएसए मूल के लोगों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देश के मशहूर ओरियन्ट पंखा के लिए पार्ट्स बनाने वाली कंपनी के मजदूरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की 40 लाख की डकैती।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x