Athrav – Online News Portal
खेल राष्ट्रीय हरियाणा

बल टेनिस के चैंपियन खिलाड़ी के दुर्घटना में निधन पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जताया शोक, 5 लाख देने की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: आज रविवार को असम के गुवाहाटी से शिलांग जाते समय रास्ते में टैक्सी और ट्रक की टक्कर होने के चलते भारतीय टेबल टेनिस के युवा सितारे तमिलनाडु के विश्वा दीनदयालन और टैक्सी ड्राइवर का मौके पर ही दुखद निधन हो गया और तीन अन्य खिलाड़ी भी घायल हो गए।

इस हादसे पर हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री एवं टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) के अध्यक्ष दुष्यन्त चौटाला ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि भारतीय टेबल टेनिस का एक चैंपियन खिलाड़ी हमसे छिन गया।

उन्होंने कहा कि विश्वा दीनदयालन अंडर-19 के आल इंडिया चैंपियन खिलाड़ी थे और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा थे। दुष्यंत चौटाला ने दिवंगत खिलाड़ी के परिजनों को 5 लाख रुपए की राशि सहायता की घोषणा की और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related posts

सीजेपी के उग्र प्रदर्शन में 118 पुलिस अधिकारी व कर्मी, 70 प्रदर्शनकारी घायल, 20 सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़, 70 प्रदर्शनकारी पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इस्टेट मैनेजर विकास चौधरी और सीनियर मैनेजर मनोज, सब इंस्पेक्टर व डीआरओ रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद की दो, गुरुग्राम और सोनीपत की एक -एक दुकान पर रेफ्रीजरेटर बन्द मिले, दुकानें की सील – अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x