Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला नूंह में एक कुआं के अंदर छुपाएं हुए 10 कट्टों में 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए आरोपितों  की पहचान अंसार निवासी गांव गोलपुरी जिला नूंह तथा मोरमल निवासी गांव खिल्लुका जिला भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है।  पुलिस ने दोनों तस्करों से एक कंटेनर गाड़ी व गांजा पत्ती को बरामद कर थाना फिरोजपुर झिरका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है ।
           
पुलिस की टीम को गुप्तचर द्वारा सूचना मिली कि आरोपित  अंसार व मोरमल एक राजस्थान नम्बर कंटेनर में गांजा सप्लाई करने का धंधा करते हैं। जिसके तुरंत बाद पुलिस टीम द्वारा नूंह-सोहना रोड़ पर अनाजमंडी गेट के पास नाकाबंदी की गई तथा फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रहे एक राजस्थान नम्बर कंटेनर को रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर में नशीला पदार्थ होने के शक में मौके पर  कंटेनर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर करीब 200 कट्टों में काली राख भरी हुई मिली।
             
जब दोनों आरोपितों  अंसार व मोरमल को काबू करके गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह गाड़ी में 10 कट्टों के अंदर गांजा भरकर लाएं थे। जिसको उन्होंने पुलिस के पकड़े जाने के डर से साकरस गांव के पास एक गहरे कुआं मे अंदर तिरपाल डालकर छुपा दिया। दोनों आरोपितों को साथ लेकर पुलिस टीम साकरस गांव पहुंची और कुआं के अंदर से 10 कट्टों से 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों आरोपितों  को और अधिक गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

ओल्ड में तोड़फोड़ के दौरान धक्का मुक्की और घबराए लोगों ने ऊपर से सामानों को फेंकते हुए का देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha

घर में काम करने वाली दो नाबालिग बहनें 11.5 लाख रुपए नकद और एक आईफोन लेकर हुई फरार -पकड़ी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश में बड़ा राजनैतिक परिवर्तन करेगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ : लखन सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x