Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने सिपाही अमित कुमार की कोरोना संक्रमित से हुई मौत के बाद, आज पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित कुमार का आज अंतिम दाह संस्कार पंजाबी बाग़ के श्मशान घाट में कर दिया गया हैं। अमित कुमार भारत नगर थाने में बतौर सिपाही तैनात थे और डयूटी के दौरान कोरोना ग्रस्त हो गए थे और अब उनकी मौत गई हैं। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त उत्तरी रेंज मनीष अग्रवाल, डीसीपी उत्तर पश्चिम और एनडब्ल्यू जिले के अन्य अधिकारी दाह संस्कार के दौरान मौजूद थे।
इस दौरान मृतक अमित कुमार के पिता, भाई, ससुर, भाई और परिवार के अन्य करीबी सदस्य भी मौजूद थे। पुलिस अधिकारियों और परिवार के सदस्यों ने शव को ले जा रही एंबुलेंस पर फूलों की पंखुड़ियों की बौछार कर अपना सम्मान किया। संयुक्त सीपी मनीष अग्रवाल ने परिजनों से बातचीत की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ एकजुटता से अवगत कराया।

Related posts

नोएडा से दिल्ली वाया डीएनडी आना-जाना होगा जाम मुक्त, दिल्ली के अन्य हिस्से से साउथ दिल्ली आना-जाना भी होगा आसान

Ajit Sinha

आप” और उसके नेताओं पर निशाना साधने के लिए नौकरशाही का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!