Athrav – Online News Portal
दिल्ली

दिल्ली सरकार ने जोर-शोर से शुरू की आस्था के पर्व छठ महापर्व की तैयारियाँ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:छठ महापर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने तैयारियों तेज कर दी है। इस साल भी छठ की तैयारियों में कोई कमी न छूटे इसको लेकर मुख्यमंत्री मंत्री आतिशी ने सोमवार को जल बोर्ड, बाढ़ एवं सिंचाई नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों और सभी ज़िलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अंतिम समय की अफ़रातफ़री से बचने के लिए अभी से ही छठ महापर्व को लेकर सभी ज़रूरी तैयारियाँ शुरू कर दी जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि छठ महापर्व लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का त्यौहार है। ऐसे में ये त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मन सके और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के छठी मईया की उपासना कर सके इसको लेकर दिल्ली सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि इसकी तैयारियों में कोई कमी न छूटे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी ज़िलाधिकारी अपने ज़िलों में छठ घाटों को लेकर तैयारियाँ शुरू करवा दे। साथ ही अधिकारी स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ बैठकें करना शुरू कर पूजा के सफल आयोजन के लिए उनके सुझाव ले और उसके अनुसार तैयारियाँ करें। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि, इस साल भी दिल्ली सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में 1,000 से अधिक छठ तैयार करवायेगी। ताकि श्रद्धालु अपने घर के पास ही छठी मइयाँ की उपासना कर सके।इस सभी छठ घाटों पर साफ़ पानी, टेंट, बिजली, शौचालय, सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, पॉवर बैकअप, सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य सभी ज़रूरी व्यवस्था मुहैया की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को छठ घाटों पर साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया। बता दे कि दिल्ली सरकार इस साल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर विधानसभा में एक बड़ा और मॉडल छठ घाट तैयार करवायेगी, जहां दिल्ली सरकार द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

Related posts

लाइव सुने वीडियो में: ये तिरंगा जाएगा, श्रीनगर जाएगा और वहाँ पर इस तिरंगे को हम लहराएंगे-राहुल गाँधी

Ajit Sinha

ताजा खबर: देश अगले हफ्ते के लिए गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन बढ़ा दी हैं, क्या क्या खुलेंगे, क्या क्या बंद रहेंगें जानिए

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए- लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x