Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली: जाकिर नगर के एक बिल्डिंग में लगी आग, 5 की मौत, 11 गंभीर रूप से घायल

दक्षिणी दिल्ली में जाकिर नगर इलाके के एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने की सूचना पाकर दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग बुझाने की कोशिश जारी है.आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. इस दौरान बिल्डिंग से बचकर निकलने के लिए कई लोगों ने ऊपरी मंजिल से ही छलांग लगा दी.



बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात लगी आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर से हुई और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई. 7 फायर टेंडर्स आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं. लेकिन संकरी गलियां होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है.दक्षिणी दिल्ली के इस इलाके में घनी आबादी रहती है. मकान भी काफी कम गैप पर बने हुए हैं. यही कारण है कि दमकल के कर्मचारियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.राजधानी में आग लगने की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही हैं. बीते 30 जुलाई को ही पश्चिमी द‍िल्‍ली में जनकपुरी के एक कोचिंग सेंटर की बिल्‍डिंग में आग लग गई थी. जिस वक्‍त बिल्‍डिंग में आग लगी वहां सैकड़ों बच्चे पढ़ाई कर रहे थे.आनन-फानन में पूरी इमारत खाली करवाई गई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया और किसी प्रकार की अनहोनी होने से बच गई.

Related posts

राहुल गांधी विदेशी सर जमी पर जाकर भारत को बदनाम करने का ठेका ले रखा हैं-अनुराग ठाकुर, लाइव सुने वीडियो में

Ajit Sinha

ओडिशा के बालासोर में दुनिया का सबसे बड़ा रेल हादसा, अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी हैं, रेलमंत्री अश्वनी पहुंचे मौके पर।

Ajit Sinha

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक दल के नेता एवं अध्यक्ष, अभियान समिति को निम्न प्रकार से नियुक्त।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!