Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग: आज देशभर से आए किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने जनसंसद में राहुल गांधी से मुलाकात की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:आज देशभर से आए किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से जनसंसद में मुलाकात हुई। बैठक के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की प्रस्तावित शर्तों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया तथा किसानों पर इस समझौते से पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल भी इसी बात से इत्तेफ़ाक रखता है कि भारतीय कृषि बाज़ार को अमेरिकी कृषि उत्पादों और कंपनियों के लिए खोले जाने से भारी सब्सिडी पाने वाले अमेरिकी बड़े किसानों के सामने छोटे और सीमांत भारतीय किसानों को असमान प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर भारतीय किसानों की फसल, उनकी आय, स्थानीय बाज़ार और कृषि आधारित आजीविका पर पड़ रहा है, जिसके प्रभाव अभी से ज़मीनी स्तर पर दिखाई दे रहे हैं।

किसानों में इस समझौते से बहुत नाराज़गी है क्योंकि यह विषय केवल व्यापार नीति तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और कृषि आत्मनिर्भरता से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है.प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि किसानों के हितों से जुड़े सभी मुद्दों को संसद एवं संबंधित मंचों पर मजबूती से रखूंगा। किसानों का हित सर्वोपरि है और देशभर के करोड़ों किसानों व खेतिहर मज़दूरों के भविष्य के लिए उनके साथ हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं।

Related posts

आईपीएस वाई पूरन सिंह आत्महत्या मामले की होनी चाहिए निष्पक्ष जांच- हुड्डा

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने आज पचास हजार के ईनामी बदमाश जितेंद्र व उसके एक साथी को अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

राहुल गांधी का भाषण सुने वीडियो में: जब जंगल गायब हो जाएगा, तो वनवासी का कोई हक नहीं बचेगा,बीजेपी पर बोला हमला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x