Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

साथ ही, असम की जनता को एक शुभ समाचार देना चाहता हूँ कि पश्चिम बंगाल में भी दीदी जा रही हैं, भाजपा आ रही है-अमित शाह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज असम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन असम के सोरभोग में आयोजित विशाल जन-सभाओं को संबोधित किया और विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए राज्य की जनता से प्रदेश के विकास एवं गरीबों के कल्याण के लिए राज्य में पुनः पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का आह्वान किया। गृहमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को असम के प्रसिद्ध त्यौहार बोहाग बिहू, जो आगामी 14 अप्रैल से आरम्भ हो रही है, की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनने के बाद गोरखिया गुहेल नाम से प्रसिद्ध सोरबोग स्थित शताब्दियों पुरानी भगवान श्रीकृष्ण की मंदिर को एक पर्यटन स्थल के रुप में विकसित किया जाएगा। यह भूमि अंबिका गिरी रायचौधरी की भूमि है जो असमिया भाषा के प्रसिद्ध कवि, गीतकार, गायक और महान समाजसेवी थे। सोरबोग के बारे में मान्यता है कि यहाँ कभी दूध और घी की नदियाँ बहती थीं जो अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र हुआ करती थीं।

हमने तय किया है कि इसी सोरबोग की भूमि पर अमूल कंपनी के साथ मिलकर दूध का एक बहुत बड़ा चिलिंग प्लांट लगाए जायेंगे ताकि यहाँ की माता ओं-बहनों को अपने उत्पाद बेचने के लिए कहीं और न जाना पड़े। गृहमंत्री ने असम ही नहीं बल्कि देश के गौरव श्रीमन शंकरदेव और श्रीमन माधव देव की नववैश्नव परंपराओं की भूमि को नमन करते हुए कहा कि असम की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने तय किया है कि असम स्थित सभी नामघरों को ढाई-ढाई लाख रुपये देकर असम की संस्कृति से जोड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही, नामघरों की भूमि पर जिन-जिन लोगों ने भी कब्ज़ा किया है, उससे उन्हें मुक्त किया जाएगा। गृहमंत्री ने कहा कि असम में दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और इन दो चरणों में ही असम में पुनः सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल गया है और यहाँ निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। साथ ही, असम की जनता को एक शुभ समाचार देना चाहता हूँ कि पश्चिम बंगाल में भी दीदी जा रही हैं और 200 सीटों से ज्यादा के साथ भाजपा आ रही है। शाह ने कहा कि कांग्रेस और एआईयूडीएफ गठबंधन के पास असम की विकास के लिए कोई अजेंडा नहीं है। हमने पांच साल पूर्व कहा था कि असम को भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सौंप दीजिये तो हम पांच वर्षों में असम को आतंकवाद मुक्त और आंदोलन मुक्त असम बनाकर दिखायेंगे। पांच वर्ष बाद हम गर्व से कह सकते हैं कि असम में न तो अब आतंकवाद है, न ही आंदोलन और न ही अब असम का निर्दोष युवा मारा जाता है, अब यहाँ शांति के साथ विकास ही विकास है। दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी झगडा लगाओ और राज करो की नीति करती है जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सूत्र पर आगे बढ़ रही है और उसी के आधार पर हमने असम में विकास कर के दिखाया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो असम पहले हथियार और हिंसक आंदोलन के लिए जाना जाता था, वहां बोडो लैंड का समझौता कर प्रदेश में शांति स्थापित करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। हमने असम को घुसपैठियों से मुक्त करने का वादा किया था। हमने असम को आतंकवाद से मुक्त करने का वादा किया था।
बीते पांच वर्षों में असम में लगभग 2,000 से अधिक लोगों ने हथियार डाल कर समाज की मुख्यधारा में आने का निर्णय लिया है।गृह मंत्री ने असम की बाढ़ समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि असम को हर साल बाढ़ की प्रताड़ना झेलनी पड़ती है जिसके कारण हजारों लोग घर-बार छोड़ने के लिए विवश होते हैं साथ ही, खेती के साढ़े सात प्रतिशत भूमि बाढ़ में बह जाती है। असम को बाढ़-मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। असम को बाढ़ की समस्या से निजात दिलाने के लिए उपग्रह सैटेलाइट के माध्यम से ऐसे स्थान ढूंढे गए हैं, जहां से पानी को डायवर्ट करके बड़े-बड़े तालाब बनाए जाएंगे, सिंचाईं की व्यवस्था की जाएगी, पर्यटन स्थल बनाए जाएंगे और असम को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा। हमने तय किया है कि असम के बांस उत्पादन को बढ़ावा
देकर इससे निर्मित कागज़ पूरे देश में भेजकर कागज़ के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का काम करेंगे। कागज़ की बंद मीलों के साथ साथ उर्वरक के बंद कारखाने भी हम पुनः शुरू करेंगे। असम के 98 टाउनशिप को आधुनिक बनाने का काम किया जायेगा। असम के सभी गाँवों को मॉडल गाँव की तर्ज पर विकसित किये जायेंगे। गृहमंत्री ने कहा कि असम में पुनः भाजपा सरकार बनने पर सार्वजनिक क्षेत्र में 2 लाख और प्राइवेट क्षेत्र में 8 लाख अर्थात 10 लाख लोगों को रोजगार देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। हमें तय किया है कि असम के गुवाहाटी को पूरे उत्तर-पूर्वी राज्यों और साउथ-ईस्ट एशिया का स्टार्टअप कैपिटल बनाने का काम करेंगे। आठवीं कक्षा के बाद छात्राओं को फ्री साइकिल और कॉलेज जा रही छात्राओं को फ्री स्कूटी दी जायेगी। 2022 से पहले, असम के हर घर में नल से शुद्ध जल पहुँचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। सार्वजनिक अस्पतालों में बेड्स की संख्या को दोगुना किया जाएगा। हम असम में एक एसईजेड विकसित कर असम को मेडिकल टूरिज का हब बनायेंगे। दुर्गम स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच के लिए हम बाइक पर एम्बुलेंस सुविधा पर काम करेंगे। चाय बागान में काम कर रहे मजदूरों के मिनिमम वेतन को हम 350 रुपये तक ले जायेंगे। गृह मंत्री ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पूर्वोत्तर, खासकर असम के लिए किये गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे पूर्वोत्तर को विकास के लिए चिह्णित किया है। सिर्फ असम में पिछले 5 सालों में 20,000 किमी से ज्यादा सड़कें बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर 6 पुल बनाए गए हैं।

Related posts

आँड ईवन का पालन न करने पर 4 हजार रुपए  का जुर्माना लगेगा, मेट्रो के फेरे बढ़ेंगे व 2 हजार निजी बसों को लगाया: केजरीवाल 

Ajit Sinha

हरियाणा में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत, जनसेवा को समर्पित है कार्यकर्ता- डी पुरुन्देश्वरी

Ajit Sinha

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से उनके निवास पर हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पहुंचे, मिले गले

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x