Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पदोन्नति मामलों के निपटारे में देरी बर्दाश्त नहीं : एमडी विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने आज शुक्रवार को अधिकारियों को कर्मचारियों से संबंधित सभी पदोन्नति मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा सभी मामलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध तरीके से अंतिम रूप दिया जाए। प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि यदि किसी पदोन्नति मामले में किसी भी स्तर पर चार्जशीट अथवा विभागीय कार्यवाही लंबित है, तो संबंधित मामले का नियमानुसार शीघ्र अंतिम निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लंबित विभागीय कार्यवाही के कारण किसी कर्मचारी की पदोन्नति अनावश्यक रूप से प्रभावित अथवा विलंबित न हो।

विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशासन एवं मानव संसाधन से संबंधित सभी शाखाएं आपसी समन्वय के साथ पदोन्नति मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा जहां भी कोई प्रक्रिया, दस्तावेज या विभागीय कार्रवाई लंबित है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।उन्होंने मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता, एडमिन एवं एचआर तथा संबंधित प्रशासन व एचआर विंग को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी लंबित पदोन्नति मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करें और आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाएं। प्रबंध निदेशक ने कहा कि पदोन्नति मामलों की प्रगति की समीक्षा आगामी सप्ताह में स्वयं उनके द्वारा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समीक्षा से पूर्व सभी लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति तैयार रखी जाए तथा नियमानुसार जिन मामलों का निस्तारण संभव है, उन्हें समय रहते पूरा किया जाए। डीएचबीवीएन के जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि प्रबंध निदेशक के इन निर्देशों का उद्देश्य पदोन्नति प्रक्रिया को अधिक समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारु बनाना है, ताकि पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति अनावश्यक प्रशासनिक देरी के कारण प्रभावित न हो और लंबित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

4 टी-टेस्टिंग, ट्रैकिंग ,ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट से टूटेगी कोरोना संक्रमण की चैन: उपायुक्त यश गर्ग

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: डोर टू डोर, सर्वे कार्य जल्द पूरा करें बीएलओ – डीसी

Ajit Sinha

डीसी निशांत ने पंचगांव फर्रुखनगर वाया जमालपुर मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x