Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी. सी. मीणा ने आज 4 अधिकारियों को किया सस्पेंड।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी. सी. मीणा ने उपभोक्ता को कनेक्शन जारी करने में बरती गई लापरवाही व चूक के मामले में मिली शिकायत उपरांत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट व पर कड़ी कार्रवाई करते हुए ऑप्रेशन उपमंडल, साउथ सिटी, (कन्हई) गुरुग्राम में कार्यरत उपमंडल अधिकारी (ऑपरेशन) विक्रम सिंह और उच्च श्रेणी लिपिक अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह जानकारी देते हुए प्रबन्ध निदेशक ने आज हिसार मुख्यालय में बताया कि मैसर्ज सनविजन लिमिटेड ने गैर-घरेलू (एनडीएस) कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इसके बाद कनेक्शन जारी करने के लिए उपभोक्ता को निगम द्वारा डिमांड नोटिस भी जारी कर दिया गया था और इसकी एवज में आवेदक द्वारा राशि भी जमा करवा दी गई थी। आवेदक द्वारा बिजली कनेक्शन से संबंधित आवश्यक सामग्री की जांच करवा ली गई थी और स्वतंत्र फीडर का निर्माण भी कर लिया था। इसके बावजूद भी कनेक्शन जारी करने के आवेदन को निरस्त कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में अनुचित कारणों से आवेदन निरस्त करने के लिए उपमंडल अधिकारी (ऑप्रेशन) विक्रम सिंह और उच्च श्रेणी लिपिक अशोक कुमार जिम्मेवार पाए गए हैं। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली कनेक्शन के आवेदन तय समय में जारी किए जाएं और बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता सेवा कार्य में कोताही किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

जिला प्रशासन ने खादय पदार्थों की जमाखोरी और काला बाजारी करने पर दो दुकानदारों के काटे चालान। 

Ajit Sinha

कर्ज का पैसा न चुकाना पड़े इसलिए लड़की व उसके साथियों ने रोशन लाल  की सिर में गोली मार कर हत्या की थी,गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

डीएचबीवीएन में प्रशासनिक अनुशासन सख्त, सामग्री वापसी व ऑडिट निपटान के निर्देश जारी- विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x