Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दबंग महिला ने आज टोल मांगने पर महिला स्टाफ को पीटा, और उसे उसकी कुर्सी से नीचे गिरा दिया -लाइव फुटेज देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एनएचआई के लुहारली टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगना एक टोल कर्मचारी को उस समय भारी पड़ गया जब वाहन चालक के साथ आई एक महिला ने गाड़ी से उतर कर टोल बूथ के अंदर घुसकर महिला कर्मचारी को जमकर पीटा, मारपीट की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पीड़ित ने इसकी शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस में की हैं जिस पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली गांव में स्थित एनएचआई के टोल प्लाजा पर उस समय एक महिला ने टोल प्लाजा पर तैनात युवती को जमकर पीटा जब है गाड़ी सवार से टोल टैक्स के पैसे मांग रही थी जिस पर गाड़ी सवार ने लोकल होने का हवाला देते हुए गाड़ी निकालने के लिए कहा, मगर टोल प्लाजा पर तैनात युवती कर्मचारी ने बगैर टोल टैक्स दिए नहीं जाने की बात कही ,जिस पर कार में सवार एक महिला कार से उतरती है और टोल बूथ के अंदर घुस कर टोल बूथ में तैनात युवती को गाली गलौज करते हुए जमकर पीटा, पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पीड़ित ने इसकी शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस से की है जिस पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

Related posts

फरीदाबाद: जन्मदिन पार्टी में झगड़ा, डंडों व राड से पीट-पीट कर लड़के की हत्या, केस दर्ज

Ajit Sinha

आपराधिक मामलों में वांछित गैंग के दो सदस्य अवैध हथियारों सहित अरेस्ट, 7 अवैध पिस्टल व 5 कारतूस बरामद

Ajit Sinha

28 वर्षीय लड़के का कार में अपहरण करके, लाठी -डंडों से पीट -पीट कर सनसनी खेज हत्या करने के मामले में 5 बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x