Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

आपराधिक मामलों में वांछित गैंग के दो सदस्य अवैध हथियारों सहित अरेस्ट, 7 अवैध पिस्टल व 5 कारतूस बरामद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़; हरियाणा पुलिस ने अंबाला जिले में एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात अवैध देसी पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम अंबाला कैंट निवासी बंधन शर्मा और अमन सोनकर उर्फ बोन्ड हैं।

पुलिस ने बंधन शर्मा के कब्जे से दो अवैध देसी पिस्टल व एक कारतूस जबकि अमन से पांच देसी पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को सीआईए की टीम ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर अंजाम तक पहुंचाना है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जघन्य अपराध में शामिल दोनों व्यक्ति अंबाला छावनी एरिया में अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमों का गठन किया गया और नाकाबंदी कर अवैध हथियार सहित दोनों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी अंबाला कैंट थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हैं। यह भी खुलासा हुआ कि अमन के खिलाफ अलग-अलग थानों में 8 मामले दर्ज हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हर विधानसभा में भाजपा की टिकट चाहने वालों का तांता, पार्टी ने की रायशुमारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मेडिकल स्टोर पर दवाओं की कालाबाजारी रोकने पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर पर हमला, मोबाइल फोन, चैन भी छीने, केस दर्ज।

Ajit Sinha

बीजेपी को हरियाणा एंव जम्मू-कश्मीर में मिली जीत की ख़ुशी में शानदार जश्न,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद -लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x