Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरूग्राम मैराथन को लेकर उपमंडल सोहना व पटौदी में प्रोमो रेस आयोजित


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:शहर में 25 फरवरी को आयोजित होने जा रही गुरुग्राम मैराथन के लिए जनजागरण के तहत आमजन को सहभागी बनाने के उद्देश्य से जिला के प्रत्येक उपमंडल पर प्रोमो रेस आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार की शाम व वीरवार की सुबह उपमंडल सोहना व पटौदी में प्रोमो रेस का आयोजन किया गया। उपमंडल सोहना में प्रोमो रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व एसडीएम सोनू भट्ट ने उपस्थित धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 फरवरी को आयोजित होने जा रही गुरूग्राम मैराथन अब तक का सबसे बड़ा मैराथन इवेंट होगा जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में सामाजिक समरसता के तहत उत्साह व उमंग का यह सफर यूहीं बरकार रहे इसी उद्देश्य से इसे हर साल गुरूग्राम का कैलेंडर इवेंट बनाया जाएगा। जिसमें मुख्य आयोजन से पूर्व जनजागरण के तहत हर माह छोटे छोटे समूह के इवेंट आयोजित कर जिला में खेल भावना की प्रोत्साहन दिया जाएगा।उमण्डल पटौदी के एचएसवीपी सेक्टर 1 में आयोजित प्रोमो रेस को तहसीलदार रीटा ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने  अपने संबोधन में कहा कि गुरूग्राम जिला एमएनसी हब होने के साथ ही इवेंट डेस्टिनेशन का प्रमुख हब है। जिसमें देश विदेश की विभिन्न श्रेणी की प्रतिभाएं अपनी प्रस्तुति देने व विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक उस इवेंट के सहभागी बनने के लिए गुरूग्राम का रुख करते हैं। ऐसे में गुरूग्राम में आयोजित होने जा रही इस मैराथन के उपरांत देश विदेश के धावकों का यह प्रमुख स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनेगा। रीटा ग्रोवर ने इस दौरान उपस्थित जनसमूह को प्रोत्साहित करते हुए अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी इस मैराथन में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Related posts

ओम शांति रिट्रीट सेंटर के सहयोग से गुरुग्राम पुलिस कर रही लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: पुलिस और 1-1 लाख के दो ईनामी बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से 3 पुलिस कर्मी, दो बदमाश घायल

Ajit Sinha

शराब कारोबारी को गोली मार कर हत्या करने के मामले में पांच आरोपित को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x