Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

क्राइम: मोबाइल चोरी करने कार से जाते थे अपराधी, गाजियाबाद से हुए गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने तीन शातिर चोरों को यूपी के गाजियाबाद जिले के शालीमार गार्डन से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में एक महिला भी शामिल है। आरोपितों के पास से लूट और चोरी किया हुआ 103 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि ये लोग मोबाइल चोरी करने गाजियाबाद से दिल्ली आते थे।

सभी आरोपित दिल्ली से सटे गाजियाबाद के शालीमार गार्डन के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली जिले में मोबाइल फोन चोरी और लूट की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इस संबंध में लोगों की शिकायतें लगातार मिल रही थी। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। आरोपितों का सुराग लगने पर पुलिस की एक टीम साहिबाबाद गई। जहां से ये सभी आरोपित पकड़े गए। इनके पास से एक जाइलो कार भी बरामद की गई है। ये लोग मोबाइल फोन चोरी के लिए इसी कार का इस्तेमाल करते थे। ये लोग फहीम नामक एक व्यक्ति के इशारे पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

कर्नल रोहित चौधरी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा, सुने इस लाइव वीडियो।   

Ajit Sinha

SRH vs DC: रबाडा ने बिगाड़ा हैदराबाद का खेल, 39 रनों से जीती दिल्ली

Ajit Sinha

लूट के इरादे से बुजुर्ग महिला राजवती की गला काट कर हत्या की गई, आरोपित ,फरीदाबाद का रहने वाला हैं, नगदी और आभूषण बरामद   

Ajit Sinha
error: Content is protected !!