Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

क्राइम ब्रांच, पलवल ने मोबाइल संचालक से रंगदारी मामले में चार सह आरोपितों को किया अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: गत दिनांक 26 मार्च 2024 को आगरा चौक, पलवल निकट स्थित मोबाइल संचालक से एक करोड रुपए की रंगदारी मांगी गई थी जिस पर मामला दर्ज किया गया था। मामले में क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने गत शुक्रवार ,5 अप्रैल 2024 को वारदात में सहयोग करने एवं योजना में शामिल और चार आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों से गहनता से पूछताछ जारी है। डीएसपी दिनेश यादव ने बताया कि इससे पूर्व वारदात में सहयोग करने एवं योजना में शामिल दो महिला आरोपित सहित 6 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि मामले में फरार तथा इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपित को बख्सा नहीं जाएगा। सभी आरोपित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related posts

रोहतक पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज मुख्य सिपाही प्रदीप के हत्या के मामले में  दो बदमाशों को  किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 ने ग्रीन फिल्ड कालोनी के 1 फ्लैट से दो शार्प शूटरों को हथियार सहित धर दबोचा,गैंगवार टला 

Ajit Sinha

दिल्ली की कोर्ट में पेशी के दौरान दो गवाहों की हत्या करने की साजिश रचने वाले कुख्यात गैंगस्टर बॉबी के दो गुर्गों सहित 4 को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x