Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पिंजौर में महिला के हत्यारे पति को क्राइम ब्रांच ने 2 घंटे में किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने पिंजौर में महिला की गला काटकर हत्या के मामले को तेजी से सुलझाते हुए वारदात के महज दो घंटे के अंदर पति को काबू कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार 26 अगस्त को पिंजौर के अब्दुलापुर कॉलोनी स्थित एक बुटीक में एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली । महिला के गले पर गहरा घाव था और काफी खून बह रहा था। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला की हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान राजिन्द्र कौर,निवासी टगरा कलिराम, कालका उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई। मामले में थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामलें में क्राइम ब्रांच -3 की टीम ने इन्चार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में महज दो घंटे के अंदर मृतका के पति को काबू कर लिया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: इस मामले में हमारी टीम ने सूचना मिलते ही तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में मिलें साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर हत्या के वास्तविक कारणों और वारदात से जुड़े प्रत्येक पहलू की गहन जांच की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सब इंस्पेक्टर कर्मचंद 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

लूट -हत्या के मामले में शामिल 3 आरोपितों जिसपर एक लाख का इनाम था, को मुठभेड़ के बाद, सोनीपत पुलिस ने दबोच लिया।

Ajit Sinha

फोन पर गैंगस्टर के नाम से धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले 2 आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x