Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली फरीदाबाद राष्ट्रीय

सीपी अमूल्या पटनाइक ने दिल्ली -एनसीआर सहिंत कई प्रदेशों के पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्या पटनाइक ने आज पुलिस हैड क़्वार्टर के कांफ्रेंस हॉल में अन्तर्राजीय एंव एनसीआर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के साथ स्वंत्रतता दिवस को लेकर सामान्य बैठक की। इस बैठक में उन्होनें सभी पुलिस अधिकारीयों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुछ ख़ुफ़िया जानकारी साझा किया। इस बैठक में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों,हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,मध्यप्रदेश,जम्मू – कश्मीर,उत्तरप्रदेश व दिल्ली -एनसीआर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद थे।



उन्होनें कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन आकाश में उड़ने वाले पैराग्लाइडर, ड्रोन कैमरा व अन्य उड़ने वाले वस्तुओं पर गंभीरता से नजर रखने की जरुरत हैं। इसके अलावा पुरानी कंडम गाड़ियों पर भी नजर रखने की आवश्कता हैं। उन्होनें कहा कि किराएदारों का सत्यापन, गेस्ट हाउस चेकिंग, साइबर कैफे मालिकों की संवेदन शीलता,आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए सेकेंड-हैंड कार डीलर आदि के भी जांच किए जाए। उन्होनें इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता दिवस के दौरान अपने कर्तव्यों के लिए तैनात सभी कर्मचारियों का सत्यापन अवश्य करें। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सभी सीमांओं पर वाहनों पर प्रतिबंध होंगें और आने जाने वाले वाहनों की जांच अवश्य करें।

Related posts

फरीदाबाद: इंसानों के अंदर इतना ज्यादा नफरत और गुस्सा क्यों हैं, जो मात्र 300 रूपए के लिए अर्जुन की पीट -पीट कर हत्या कर दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी फरीदाबाद में नीलम चौक स्थित पेट्रोल पम्प के पास एक स्विफ्ट कार में लगी भयंकर आग, चालक सुरक्षित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के 13 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने विदाई समारोह में दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha
error: Content is protected !!