Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: इंसानों के अंदर इतना ज्यादा नफरत और गुस्सा क्यों हैं, जो मात्र 300 रूपए के लिए अर्जुन की पीट -पीट कर हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज के वक़्त में एक इंसान को दूसरे इंसान के प्रति इतना ज्यादा नफरत क्यों हैं, जो एक दूसरे के जान के दुश्मन हो गए हैं। क्या आमजनों के बीच अच्छा और बुरा सोचने की शक्ति बिल्कुल खत्म हो गई हैं। ऐसा ही लगता हैं। आज एक ढोल वाले अर्जुन की, उसके साथी ढोल वालों केवल 300 रुपए के लिए ईट -पत्थरों से पीट -पीट कर हत्या कर दी, और उसके शव को बल्ल्भगढ़ नजदीक आगरा कैनाल में,नीमका मोड़ के निकट फेंक दिया। पुलिस ने अर्जुन के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। ये हत्या की वारदात लगा तार बीते चार दिनों में फरीदाबाद शहर में चार आदमियों की हत्या हो चुकी हैं, इनमें 3 हत्या के आरोपितों को पुलिस ने अरेस्ट भी लिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक अर्जुन की मां ने गत शनिवार को शाम 8 बजे अपने पुत्र अर्जुन के साथ झगड़ा होने और झगड़े के बाद से लापता होने की सूचना पुलिस चौकी चावला कॉलोनी, बल्ल्भगढ़ , फरीदाबाद में दी थी, जिसमें उन्होंने शिकायत देते हुए कहा था कि उनका बेटा अर्जुन कल सुबह से अपने घर से गायब है जो अभी तक घर नहीं आया हैं। मां की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके अर्जुन की तलाश की जा रही थी कि आज सुबह के वक़्त आगरा कैनाल में एक युवक की डेड बॉडी मिली, जिसकी शिनाख्त गुमशुदा अर्जुन के रूप में हुई।

परिजनों से पहचान होने के बाद बरामद की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल ,फरीदाबाद के शव गृह में रखवाया गया है। इस मुकदमा में हत्या की धारा 302 को ऐड की गई है। पकड़े गए तीनों आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जारी है जिन्हें जल्द अरेस्ट कर लिया जाएगा। यह भी पता लगाया जाएगा कि इस वारदात में कौन-कौन और लोग शामिल थे, हत्या के मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही है। इससे पहले अविनाश उर्फ़ बंटी, देवेंद्र व राहुल की हत्या की गई हैं। इसमें राहुल के हत्या आरोपित गिरफ्तार किया जाना बाकि हैं जिसके पीछे अभी पुलिस की टीम लगी हुई हैं।

Related posts

दिल्ली पुलिस और अंडमान और निकोबार पुलिस के नए भर्ती उप-निरीक्षकों की शानदार पासिंग आउट परेड, 262 पीएसआई शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 17 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए रणनीति के साथ मैदान में उतरे करतार भड़ाना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ज्वाइंट सीपी ओपी नरवाल और डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने ग्रीन फील्ड सहित तीनों अंडरपास का किया निरीक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x