Athrav – Online News Portal
Uncategorized दिल्ली

चुनाव सुधार पर हो रहा विचार: केंद्र ने उच्च न्यायालय से कहा

 जूही खान : केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष कहा कि वह विधि आयोग की सिफारिशों के मुताबिक चुनाव सुधारों पर विचार कर रही है और दो या उससे अधिक वर्ष के लिए दोषी ठहराये जाने पर चुनाव लड़ने पर छह साल तक की रोक के प्रावधान को खत्म करने के लिए दायर याचिका पर ‘कुछ कार्रवाई’ निश्चित है।

मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ के समक्ष सरकार ने अपना पक्ष रखा। पीठ चुनाव सुधार से जुड़े कई कदम उठाये जाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी।केंद्र ने पीठ को सूचित किया कि विधि आयोग ने अपनी दो रिपोर्ट में ‘चुनाव सुधार..राजनीतिक पार्टियों के विनियमन और पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र को लेकर सिफारिश की है।केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे में कहा, ‘‘कानून और न्याय मंत्रालय ने सिफारिशों की जांच और इसके क्रियान्वयन का खाका तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का एक कार्यदल गठित किया है।’’ सरकार अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका का जवाब दे रही थी। उपाध्याय ने अपनी याचिका में दावा किया है कि किसी जन प्रतिनिधि को छह वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया जाना संविधान के अनुरूप नहीं है।केंद्र सरकार ने न्यायालय से इस आधार पर याचिका को खारिज करने का आग्रह किया कि याचिकाकर्ता ने लोगों से जुड़े किसी व्यापक मुद्दे के लिए काम नहीं किया है।न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 17 मई की तारीख मुकर्रर की है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की धरती से बोले: इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी-वीडियो सुने

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस: देवेश चंद्र श्रीवास्तव, एसपीएल सीपी, एसपीएनओ/दिल्ली विधानसभा चुनाव -2025 द्वारा आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा, सुने वीडियो में 

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तुरंत प्रभाव से चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले- पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x