Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिली लड़ाकू हेलीकॉप्टर की देश की पहली पायलट अभिलाषा बड़क

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा को अपनी बेटियों पर नाज है और राज्य की होनहार बेटियां खेल व पढ़ाई के साथ-साथ सेना में भी शामिल होकर प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं। यह बात डिप्टी सीएम ने मंगलवार उनसे कार्यालय में मिलने आई लड़ाकू हेलीकॉप्टर की पायलट अभिलाषा बड़क से अनौपचारिक बातचीत में कही। अभिलाषा बड़क हरियाणा के रोहतक जिला के गांव बालंद की रहने वाली हैं।

वे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की देश की पहली महिला पायलट हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पायलट अभिलाषा को लड़ाकू हेलीकॉप्टर की देश की पहली महिला पायलट बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अभिलाषा देश एवं प्रदेश की उन बेटियों के लिए प्रेरण साबित होंगी जो सेना में भर्ती होकर देश-सेवा में सहयोग देने की इच्छा रखती हैं।

संयोग की बात है कि अभिलाषा बड़क भी उसी स्कूल की विद्यार्थी रही हैं जिस ‘लारेंस स्कूल, सनावर’ के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विद्यार्थी रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अपने स्कूली दिनों के साथियों व सहयोगियों से सोशल मीडिया के माध्यम से कनेक्ट रहते हैं। इस अवसर पर पायलट अभिलाषा बड़क के साथ उनके पिता रिटायर्ड कर्नल ओम सिंह बड़क भी थे।
 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार 8275 एफआईआर लेगी वापिस-सीएम मनोहर लाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त एएसआई जितेंद्र कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

DHBVN ने आज तुरंत प्रभाव से 7 कार्यकारी अभियंता (XEN) के तबादले एंव नियुक्ति आदेश जारी किए हैं- लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x