Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

निगम कमिश्नर सोनल गोयल ने एसडीओ करण दलाल को किया सस्पेंड, कनिष्ठ अभियंता, सफाई  इंस्पेक्टर को दिखाया बाहर रास्ता 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:स्थानीय जवाहर कालोनी वार्ड नंबर-7 केे सारन स्कूल रोड पर सीवरेजगंदे पानी के जलभराव की समस्या का निदान करने में लापरवाही बरतने पर फरीदाबाद नगर निगम कीआयुक्त सोनल गोयल ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए निगम के सहायक अभियंता करतार दलाल कोतुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया और आउटसोर्स एजेन्सी के माध्यम से कार्यरत कनिष्ठ अभियंता आशीष शर्मा और सहायक सफाई निरीक्षक सुशील कुमार की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। इसके अलावा स्वास्थ्य  अधिकारी  डा.  उदय भान शर्मा तथा कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार को डयूटी मेंलापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।                        

पिछले कई दिनों से इस इलाके के नागरिकों और एनआईटी-86 के विधायक नीरजशर्मा और मीडिया में निरंतर प्रकाशित हो रही खबरों के मध्यनजर निगमायुक्त सोनल गोयलनेसारन स्कूल रोड जवाहर कालोनी का दौरा किया तो मौके पर गंदे पानी का जलभराव और सीवरेजओवरफ्लो की स्थिति को देखकर मौके पर उपस्थित निगम के मुख्य अभियंता डी.आर. भास्कर,अधीक्षण अभियंता बीरेन्द्र करदम, स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान शर्मा, कार्यकारी अभियंतादीपक किंगर व संजीव कुमार, सहायक अभियंता करतार दलाल को जमकर खरी-



खोटी सुनाई औरइन अधिकारियों को भरे हुए गंदे पानी की निकासी और नालियों के ऊपर पड़ी हुई स्लैबों को तुड़वाकरनालियों को साफ करने, डिस्पोजल पर खराब पड़ी हुई मोटरों को ठीक करवाने, वार्ड-2 में गौच्छी ड्रेनपर बने हुए डिस्पोजल को साफ करने के आदेश भी दिएनिग्मायुक्त ने यह भी कड़ी चेतावनी दी किनिगम अधिकारियों व कर्मचारियों की कामचोरी व लापरवाही को वह अब कतई बर्दाश्त नहीं करेगीऔर यदि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी कार्यशैली को नहीं सुधारा तो इन्हें निश्चित तौर सेकड़ी अनुशासनिक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा.अपने निरीक्षण के दौरान जगह-जगह  कूड़े के  ढेर पाये जाने  पर निग्मायुक्त ने  गहरीनाराजगी प्रकट  करते हुए स्वास्थ्य  अधिकारी  को इन कूड़े के ढेरों को इको ग्रीन कंपनी के माध्यम से24 घंटे के अंदर उठवाने के आदेश दिए।

Related posts

फरीदाबाद : नगर निगम के कमिश्नर समीरपाल सरों ने आज लधु सचिवालय के सभाकक्ष में निगम अधिकारीयों की बैठक ली।

Ajit Sinha

मथुरा: तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए नए बस स्टैंड मथुरा पर की गई पेयजल की व्यवस्था- श्वेता शर्मा 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए के ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 महिला सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!