Athrav – Online News Portal
पंचकूला

सिपाही अवतार सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: पुलिस बल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: शनिवार को देर शाम हुए एक सड़क हादसे में सिपाही अवतार सिंह (नं. 609), पंचकूला की दर्दनाक मौत  हो गई। उनकी पैरेंट यूनिट पंचकूला थी तथा वे वर्तमान में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। स्वर्गीय अवतार सिंह का अंतिम संस्कार आज रविवार को अंबाला जिले के कराधान गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके पुत्र जशनदीप सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में उनके पिता मंगल सिंह, माता रंजीत कौर, पत्नी गुरप्रीत कौर, भाई जागताश सिंह, बहन रजिन्दर व बलजीन्दर, बेटी सिमरन कौर सहित परिवारजन, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा गांव के लोग उपस्थित रहे।
विदित हो कि सिपाही अवतार सिंह का जन्म 15 जनवरी 1977 को अंबाला जिले के समालखा गांव में हुआ था। 12वीं की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वे सेना में भर्ती हुए। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद 28 जुलाई 2014 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होकर सेवाएं दे रहे थे। इस दुःखद अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो नवदीप सिंह विर्क ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के साथ-साथ पुलिस बल के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पुलिस आयुक्त  शिवास कविराज ने अपने संदेश में कहा कि एक समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कर्मी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवार के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की।पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक  दीपक सहारन ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। डीएसपी गुरमेल सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान पंचकूला पुलिस की टुकड़ी ने निरीक्षक पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में शोक सलामी दी। वेलफेयर इंस्पेक्टर राजीव रंजन एवं एचएचओ एनफोर्समेंट पंचकूला सतीश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचकूला पुलिस के 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डिजिटल अरेस्ट पर आधारित झांकी ने जीता दूसरा पुरस्कार।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्कर को दबोचा, 2 किलो 613 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार नगर निगम, गुरूग्राम के लिपिक लालचन्द के विरूद्ध जिला न्यायालय में किया चालान पेश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x