Athrav – Online News Portal
नोएडा

एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो और दो ईको में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत 5 घायल।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब थाना सेक्टर-39 इलाके में स्थित सेक्टर-82 कट के पास तीन गाड़ियाँ आपस में टकरा गईं। इस टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सामान्य कराया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई  की जा रही है।

तेज रफ्तार और असावधानी एक बार फिर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर काल बन कर टूटी। सेक्टर-82 कट के पास एक स्कॉर्पियो और दो ईको कारों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और घायल आशा देवी, राजाराम, रीना श्रीपाल, रवि को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान 55 वर्षीय आशा देवी की मृत्यु हो गई। सभी घायल बदायूं जिले के ग्राम रिसौली के रहने वाले हैं।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में घायल स्कॉर्पियो चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने वाहनों को मार्ग से हटाकर यातायात सामान्य कराया है और मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

दो फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,14 युवतियों समेत 43 अरेस्ट -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

सपा का करीबी, ऐस रियल एस्टेट बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर कई शहरों में इनकम टेक्स की छापेमारी-जारी ।

Ajit Sinha

चोरी के शक में दो युवकों मारपीट कर उनके निजी अंगों पर डाला मिर्च का पाउडर, वीडियो वायरल होने आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x