Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचकूला पुलिस के 6 पुलिसकर्मी सम्मानित, डिजिटल अरेस्ट पर आधारित झांकी ने जीता दूसरा पुरस्कार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: देश के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवमयी अवसर पर आज सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में पंचकूला पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता और नवाचार का लोहा मनवाया। समारोह के मुख्य अतिथि, राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पंचकूला पुलिस के लिए दोहरी खुशी का मौका रहा, जहाँ एक ओर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जवानों को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने वाली पुलिस की झांकी ने सभी का दिल जीत लिया।

पुलिस विभाग में निरंतर समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल ने पंचकूला पुलिस के 6 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर सोमबीर ढाका, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार, ईएएसआई सुरेन्द्र पाल, ईएचसी खुशीराम, सिपाही अनिकेत और एसपीओ रणजीत शामिल रहे। इन सभी को उनके द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में दिए गए विशेष योगदान के लिए यह सम्मान मिला।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों में पंचकूला पुलिस की ‘डिजिटल अरेस्ट और साइबर जागरूकता’पर आधारित झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस झांकी को प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। राज्यपाल ने साइबर थाना एसएचओ युद्धवीर सिंह और उनकी पूरी टीम को ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी। झांकी में साइबर टीम के सदस्यों ने एक सजीव अभिनय के माध्यम से दिखाया कि किस तरह साइबर ठग नकली पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डराते हैं और ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी को अंजाम देते हैं। इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और यह लोगों को शिक्षित करने का एक प्रभावी माध्यम बनी।परेड में महिला सशक्तिकरण का नजारा भी देखने को मिला, जहां महिला पीएसआई पूजा के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस की महिला प्लाटून ने अत्यंत अनुशासित और शानदार मार्च पास्ट किया।समारोह के दौरान पंचकूला के पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता और डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने भी जवानों की हौसला अफजाई की और इस उपलब्धि को पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताया।

Related posts

फरीदाबाद: गांव मुंझेड़ी में नाली में पानी निकासी को लेकर तगड़े झगड़े में भाई की हत्या करने के तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

परिवारिक कलह से परेशान युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, नाजुक

Ajit Sinha

नगर निगम जगाधरी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹3000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x