Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से श्रीलंका को हर संभव सहायता और समर्थन देने का किया आग्रह।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस श्रीलंका में बदल रही राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंतित है और इन पर अपनी नजर बनाए हुए है। आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती कीमतों और भोजन, ईंधन तथा आवश्यक वस्तुओं की कमी ने वहां के लोगों के लिए भारी कठिनाईयाँ और विपत्ति पैदा कर दी है।

कांग्रेस पार्टी इस गंभीर संकट की घड़ी में श्रीलंका और वहां के लोगों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करती है और उम्मीद करती है कि वे इन विपरीत परिस्थितियों से उबरने में सक्षम होंगे। हम आशा करते हैं कि भारत श्रीलंका के लोगों और वहां की सरकार को इन कठिन परिस्थितियों से निपटने में सहायता करना जारी रखेगा।कांग्रेस पार्टी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी श्रीलंका को हर संभव सहायता और समर्थन देने का आग्रह करती है। 

Related posts

20 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले 51,500 रुपए के इनामी कुख्यात ठग कपिल देव राठी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दिल्ली: पुलिस परिवार कल्याण समिति ‘उपान’ का 51वां स्थापना दिवस आज लाल किले पर मनाया गया।

Ajit Sinha

संविधान के कारण भारत एक साथ भी है और खूब तरक्की भी कर रहा है: सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x