Athrav – Online News Portal
हरियाणा

रंजीता मेहता ने बच्चियों संग सेना के जवानों को बांधी राखी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिशु गृह और अनाथालय की बच्चियों ने चंडीमंदिर कमांड एरिया में सेना के जवानों और अधिकारियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र राखी बांधी। कमांड अस्पताल की ओर से कदम भूपेश, मेजर कोहली की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता बच्चियों को अपने साथ लेकर चंडीमंदिर कमांड एरिया पहुंची. जहां पर सेना के जवानों ने बच्चियों का स्वागत किया।

रंजीता मेहता ने बताया कि बच्चियों ने सेना के जवानों को तिलक लगाने के बाद रक्षा सूत्र बांधा और मिठाई खिलाई। रंजीता मेहता ने कहा कि सेना के जवानों की बदौलत ही आज हम अपने घरों में चैन की नींद सो सकते हैं।

जब सरहद पर सेना का जवान चिलचिलाती धूप, ठंडी बर्फ और दम तोड़ती सर्दी में सीमाओं की रक्षा कर रहा होता है, तो हम अपने आराम घर पर आराम से सो रहे होते हैं। रंजीता मेहता ने बताया कि बच्चियों को अपने बीच पाकर सेना अधिकारी एवं जवान काफी खुश नजर आए। रंजीता मेहता ने भी सेना के जवानों को राखी बांधी। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कृषि के क्षेत्र में स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस के 2 डीसीपी को कारण बताओं नोटिस जारी, एक एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ajit Sinha

चंडीगढ़: ‘छोटी सरकार’ को मिलेंगे मॉडर्न पंचायत भवन, हर जिला पार्षद को मिलेगा अपना कार्यालय- दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x