Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह के गांव को पाकिस्तान में मिलाने का पाप किया : धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कलायत: कांग्रेस के नेताओं ने षडय़ंत्र के तहत अंग्रेजों के साथ मिलकर शहीद भगत सिंह जैसे वीर बलिदानी के ऐतिहासिक गांव को बंटवारे के समय पाकिस्तान को दे दिया। सारा देश 15 अगस्त 1947 को आजादी का जश्न मना रहा था और वीर सेनानी भगत सिंह के घर पर मातम छाया हुआ था। शहीद भगत सिंह के चाचा सरदार अजित सिंह ने 15 अगस्त 1947 को ही इस दुख मेंं डलहौजी में प्राण त्याग दिए कि नेहरू ने उनके गांव बंगा को पाकिस्तान को दे दिया है । आज भी सरदार अजित सिंह स्मारक डलहौज़ी के पास पंचपौल में उनका संस्कार किया गया जहां उनकी समाधी मौजूद है
 यह पाप कांग्रेस ने ऐसे बलिदानी परिवार के साथ किया, जिनकी तीन पीढिय़ों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने कलायत शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़े देश भक्तों के जनसैलाब को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हम अपने बलिदानियों के इतिहास को देश की युवा पीढ़ी के सामने लांएगे और बताएंगे कि किस तरह कांग्रेस के नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए अनेंको बलिदानियों की गौरवगाथा को छुपाने का पाप किया है।

धनखड़ ने कहा कि वीर भगत सिंह के दादा अर्जुन सिंह, पिता सरदार किशन सिंह, चाचा सरदार अजित सिंह व सरदार स्वर्ण सिंह का ऐतिहासिक गांव बंगा भारत में होता तो आज देश की तस्वीर निश्चित रूप से दुनियां मेंं सबसे बेहतर होती। नेहरू की सत्ता लोलुपता ने अनेंक वीर बलिदानियों के इतिहास को दबा दिया। अब देश मेंं मोदी जैसे राष्टï्रभक्त की सरकार है। युवा पीढ़ी को 75 साल पहले का आजादी के संघर्ष का सच्चा इतिहास बताएंगे। क्योंकि वहींं कौम आगे बढ़ती है जो अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखती है। भाजपा का प्रदेशभर मेंं शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा आयोजित करने का यही लक्ष्य है कि हमारे सभी वीरोंं की गौरवगाथा देश की जनता के समक्ष आए। आजादी के आंदोलन, देश की आजादी के बाद मां भारती की रक्षा करने, विश्व पटल पर खेलों सहित अन्य क्षेत्रों में तिरंगे की आन-बान-शान बढ़ाने में हरियाणा के युवाओं का योगदान सबसे ज्यादा रहा है। हमारे युवा नीरज चौपड़ा सोना, पहलवान रवि दहिया चांदी, पहलवान बजरंग पूनिया और हॉकी के खिलाड़ी कांस्य पदक जीतकर टोक्यो ओलपिंक में तिरंगा
फहराकर आए हैं।  आज पूरा देश अपने वीर लाडलों का स्वागत कर रहा है। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा का गांव-गावं वीरभूमि है अगणित  शौर्य गाथा ऐसा हैं। शहीदों के माता-पिताओं के चरणों की धूल छूकर मैं अभिभूत हो जाता हूं। आजादी के परमवीरों हरियाणा तुमको सदा शीश नवाजता है। अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों की गौरव गाथाओं को अपने दिल मेंं रखो, तिरंगा लहराता रहेगा। दुनिया की कोई ताकत नहींं,जो तिरंगे को झुका सके। हमारे तिरंगे में वीरोंं की शहादत का रंग है, किसानों की मेहनत का रंग है, तिरंगे में श्रमिकों के पसीने का रंग है, युद्घ वीरागांनाओं के त्याग का रंग है, तिरंगे में युवाओं के सपनों का रंग है। दुनियां के बहादुर देश ईजरायल से सीखो, वो देश कहता है कि लड़ोगे तो बचोगे। हमारी युवा पीढ़ी को यह सीख लेने की जरूरत है।

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने  प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ और तिरंगा यात्रा मेंं पंहुचे जन सैलाब का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे युवा देश को और बेहतर बनाने के लिए तैयार है। तिरंगा यात्रा से युवाओं मेंं देश भक्ति की नई उर्जा का संचार होगा। अपने गौरवशाली इतिहास को अच्छी तरह से जान पाएंगे। उन्होंंने कहा कि कलायत वीरोंं की भूमि है। कलायत के युवाओं ने तिरंगे की आन-बान-शान को बढ़ाने का काम किया है। श्रीमती ढांडा ने कहा कि भारत वर्ष को दुनिया मेंं सशक्त बनाने के लिए युवा पीढ़ी को मां भारती और इतिहास से जुड़कर चलना होगा। एक अगस्त से प्रदेश भर मेंं हो रही तिरंगा यात्राओं से तिरंगे का मान और शहीदों का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा से पूरा माहौल तिरंगामय हो गया है। कलायत शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में हजारों की सख्यां में युवा अपने वाहनों पर,किसान अपने ट्रैक्टरों पर , तिरंगा सजाए भागीदार बने। तिरंगा यात्रा में शामिल देश भक्तों ने भारत माता और शहीदों के गगनभेदी जयकारे लगाए। यात्रा में महिलाओं की भागीदारी भी काफी सख्यंा मेंं रही। इस दौरान जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिया है कच्चे कर्मचारियों को तोहफा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों को अपने प्रशासनिक कार्यालय खोलने की अनुमति देने का फैसला लिया है।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने 22 महिला जिला अध्यक्ष समेत 31 पदाधिकारी नियुक्त किए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x