Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्व. राजीव गांधी के 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ललित नागर के सेक्टर-17 स्थित निवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित विधायक ललित नागर के अनुज एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश नागर सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और स्व. राजीव गांधी अमर रहे, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। इस अवसर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गंाधी को नमन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश नागर ने कहा कि देश में तकनीकी क्रांति लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को जाता है,



जिन्होने देश में कम्प्युटर को लाकर विज्ञान और प्रौद्योगिकी को नई गति और दिशा प्रदान की। यदि उन्हे आधुनिक भारत का जनक कहें तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी। श्री नागर ने कहा कि सबसे कम उम्र में विश्व के सबसे बडे लोकतात्रिंक देश के प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाने वाले राजीव गांधी का व्यक्तित्व सज्जनता,मित्रता और प्रगतिशीलता का प्रतीक था और राजनैतिक क्षितिज में उनका उदय अप्रत्याशित तो अवश्य था, परन्तु इतने बडे देश के प्रधानमंत्रित्व का भार अपने युवा कंधो पर लेते ही राजीव गांधी जी ने साहसिक कदम उठाकर और ज्वलंत समस्याओं के प्रति अपना स्पष्ट दृष्टिकोण अपनाकर अपनी छवि एक सशक्त, कुशल, विवेकशील और गतिशील राजनेता के रूप मे प्रतिष्टित की। महेश नागर ने कहा कि राजीव गांधी जी ने अंतरराष्ट्रीय मसलों पर अपनी स्पष्ट और बेबाक नीति कारण भारत को विश्व स्तर पर एक सम्मानजनक स्थान दिलाया इसलिए आज हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता बाबूलाल रवि, स्वामी इंद्र वशिष्ठ, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज नागर, सुंदर नेताजी, महिंद्र नंबरदार, राजपाल भड़ाना, रणबीर सिंह, उमेश भाटी, विकल नागर, संजय परमार, कैलाश सिंह, सुधीर पांडे, रिछपाल करहाना, नंदू अधाना, किशन सूर्यवंशी सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कालोनी के दो बिल्डरों अपने दो पार्टनर बिल्डरों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में कराया केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा सरकार के 9 अतुलनीय वर्ष नामक पुस्तक का किया विमोचन

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा के गली-मोहल्लों का नाम तक नहीं जानते भाजपा प्रत्याशी, विकास क्या करेंगे  : लखन सिंगला

Ajit Sinha
error: Content is protected !!