Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद में लोगों की चिंता बढ़ी कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 33 से बढ़ कर हुई 42, 20 लोग हुए ठीक, 22 लोग इलाज हेतु भर्ती।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उप- सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 1298 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 747 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 551 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 1256 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 1475 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 1270 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 163 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 42 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 22 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा ठीक होने के बाद 20 को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।

Related posts

कंटेनमेंट जोन से ग्रीन फिल्ड  के बाहर आने की ख़ुशी में बिल्डरों ने कार्य शुरू करने पहले अपने साथी बिल्डरों का मुंह मीठा कराया, देखें वीडियो। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों पर थिरकी,धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला बार एसो. के प्रधान संदीप सेठी, वरिष्ठ उपप्रधान डी.आर. चौधरी, उपप्रधान बी.एस. शेखावत, बने।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!