Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

सहकारी समिति के सैल्समैन को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक/सोनीपत: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए सहकारी समिति गांव भैंसवाल कलां, जिला सोनीपत में कार्यरत सेल्समैन सुभाष (उम्र 56 वर्ष) निवासी गांव कटवाल, जिला सोनीपत को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा संख्या 05 दिनांक 20.02.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
*मामले का विवरण :*
शिकायतकर्ता, जो खेती बाड़ी का कार्य करते हैं, ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पास लगभग 3 एकड़ भूमि है तथा उन्होंने सहकारी समिति भैंसवाल से एमसीएल कार्ड बनवाया हुआ है, जिसकी ऋण सीमा 60,000 रुपये निर्धारित है। शिकायतकर्ता उक्त सीमा को बढ़वाना चाहता था। गत 17 फरवरी 2026 को जब वह इस संबंध में सहकारी समिति भैंसवाल में सेल्समैन सुभाष से मिला, तो आरोपित  ने एमसीएल कार्ड की सीमा बढ़ाने की एवज में 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बातचीत के उपरांत 10,000 रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत प्राप्त होने पर ब्यूरो द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए निरीक्षक जगजीत सिंह, उप-केन्द्र सोनीपत के नेतृत्व में रेडिंग टीम गठित की गई। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपित  को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित  से बरामद राशि को नियमानुसार जब्त किया गया है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

*निदेशक का वक्तव्य :*
डॉ. ए.एस. चावला, निदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष एवं गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 या हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें।

Related posts

महामारी के दौरान कोविड रोगियों द्वारा स्टेरॉयड के अधिक प्रयोग से कूल्हे के जोड़ में खराबी के मामले बढ़े- डॉ मृणाल शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शहीद लेफ्टिनेंट ऋषभ शर्मा के निवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक निजी स्कूल में प्रार्थना के दौरान पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा कर आत्म हत्या करने की कोशिश की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x